
नई दिल्ली: क्या आपको भी ऐसा लगता है कि UPI से रिचार्ज या बिल भरते समय हमेशा कुछ रुपये एक्स्ट्रा कट जाते हैं? दरअसल, यह प्लेटफॉर्म फीस के नाम पर वसूला जाता है। कुछ UPI ऐप्स अपने प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल रिचार्ज, बिल पेमेंट और क्रेडिट कार्ड भुगतान पर 3-4 रुपये से लेकर ज्यादा चार्ज वसूलते हैं। लेकिन इसका समाधान भी आसान है।
1. पेमेंट करने से पहले चेक करें:
अक्सर लोग ध्यान नहीं देते कि फाइनल अमाउंट क्या है। 100 रुपये के रिचार्ज के लिए अगर ऐप 103 या 104 रुपये चार्ज कर रहा है, तो पेमेंट समरी जरूर देखें।
2. डायरेक्ट ऐप या प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करें:
प्लेटफॉर्म फीस से बचने का सबसे आसान तरीका है कि आप सिधे कंपनी के ऐप या आधिकारिक प्लेटफॉर्म से भुगतान करें।
उदाहरण के लिए, जियो नंबर का रिचार्ज कर रहे हैं, तो किसी UPI ऐप के बजाय MyJio ऐप से रिचार्ज करें। इससे न सिर्फ एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगेगा, बल्कि कुछ केस में कंपनी आपको डिस्काउंट या ऑफर भी दे सकती है।
3. अन्य UPI या बैंकिंग ऐप्स आजमाएं:
अगर एक UPI ऐप में एक्स्ट्रा चार्ज लगता है, तो दूसरे ऐप्स या सरकारी BHIM UPI ऐप का इस्तेमाल करें। ये ऐप्स चार्ज फ्री हैं और अक्सर बेहतर कैशबैक ऑफर भी देते हैं।
इसके अलावा, अपने बैंकिंग ऐप्स का इस्तेमाल करना भी फायदेमंद है। बैंकिंग ऐप्स से रिचार्ज और बिल पेमेंट करने पर कोई एक्स्ट्रा शुल्क नहीं लगता, और आपको अलग ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत भी नहीं।
निष्कर्ष:
इन आसान तरीकों को अपनाकर आप रिचार्ज और बिल पेमेंट पर लगने वाले एक्स्ट्रा पैसों से बच सकते हैं और हर बार सिर्फ वास्तविक राशि ही खर्च होगी।