Wednesday, April 8

Uttar Pradesh

बलरामपुर में बुलडोजर एक्शन: सोहेलवा में वन भूमि पर अवैध मजार को किया समतल
State, Uttar Pradesh

बलरामपुर में बुलडोजर एक्शन: सोहेलवा में वन भूमि पर अवैध मजार को किया समतल

  बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में वन विभाग की जमीन पर अवैध तरीके से बनी मजार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। सोहेलवा के संरक्षित वन क्षेत्र में कोल्हुई इलाके में करीब 50 साल पुरानी मजार को प्रशासन ने कानून के तहत हटाया।   कार्रवाई का ब्यौरा   रविवार को पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम अतिक्रमित स्थल पर पहुंची। बुलडोजर से दो घंटे में पूरी मजार ध्वस्त कर इलाके को समतल कर दिया गया। मलबे को हटाने के बाद वन विभाग ने जमीन पर अपना कब्जा कायम किया। पूरे एक्शन के दौरान गोपनीयता बरती गई और मजार के आसपास आने-जाने पर पूरी तरह रोक लगाई गई।   एएसपी का बयान   बलरामपुर के एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि जिले में अवैध मजारों की जांच जारी है। किसी भी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया – “कोई भी अपनी आस्था ...
GDA ने घटाई ब्याज दर, अब SBI रेट पर मिलेगी प्रॉपर्टी; सालाना 90 हजार तक होगी बचत
State, Uttar Pradesh

GDA ने घटाई ब्याज दर, अब SBI रेट पर मिलेगी प्रॉपर्टी; सालाना 90 हजार तक होगी बचत

    गाजियाबाद: अपने घर या दुकान का सपना देखने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। गाजियाबाद डेवलपमेंट अथॉरिटी (GDA) ने अपनी प्रॉपर्टी की ब्याज दरों में कटौती का फैसला किया है। अब खरीदार सीधे बैंक की ब्याज दर (SBI) के आधार पर अपनी किस्त का भुगतान करेंगे।   क्या बदला है?   पहले GDA की प्रॉपर्टी पर सालाना 10.5 फीसदी ब्याज दर लागू थी। अब यह दर घटाकर SBI की होम लोन दर के बराबर कर दी गई है, जो वर्तमान में लगभग 8.7 फीसदी है। इसका मतलब है कि खरीदारों को 1.8-2 फीसदी तक की सीधी कटौती मिलेगी।   पेनल्टी में भी राहत   पहले किस्त समय पर न देने पर 3 फीसदी चक्रवृद्धि ब्याज (डिफॉल्ट रेट) लिया जाता था। अब इसे 2 फीसदी कर दिया गया है। इससे उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश किस्त समय पर नहीं भर पाते थे।   कितनी होगी बचत?   उदाहरण के लिए, यदि क...
मेरठ का कपसाड़ कांड: फरसे और तमंचे की धमकियों में गुजरे रूबी के दिन-रात, कोर्ट में दिखाई बहादुरी
State, Uttar Pradesh

मेरठ का कपसाड़ कांड: फरसे और तमंचे की धमकियों में गुजरे रूबी के दिन-रात, कोर्ट में दिखाई बहादुरी

    मेरठ: ‘पापा! उसने मेरी मां छीन ली…’ ये शब्द उस बच्ची रूबी के हैं, जिसने अपनी आंखों के सामने मां की हत्या देखी और खुद को बचाने की हर कोशिश की, लेकिन फरसे और तमंचे की धमकियों के बीच खामोश रहने को मजबूर हो गई। रविवार शाम, आशा ज्योति केंद्र में पिता सतेंद्र से मिलने के बाद चार दिन का दबा दर्द फूट पड़ा।   पिता से लिपटते ही टूटी बेटी   सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने रूबी को उसके पिता, भाई और बहन से मिलवाया। परिवार को देखते ही रूबी खुद को संभाल नहीं पाई। पिता से लिपटकर देर तक रोती रही। पिता ने कांपती आवाज में बस यही पूछा – “तुझे कोई नुकसान तो नहीं पहुंचाया?”   फरसे और तमंचे के बीच संघर्ष   रूबी ने घटनाक्रम कोर्ट और पुलिस को सिलसिलेवार बताया। वह दो सहेलियों के साथ गन्ना छीलने पिता के पास जा रही थी, तभी पारस सोम हाथ में फरसा लेकर अचानक सामने आया। सहेलियां डरकर...
पुणे से वायरल वीडियो: बलरामपुर में सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने की साजिश, ग्राम प्रधान आमिर गिरफ्तार
State, Uttar Pradesh

पुणे से वायरल वीडियो: बलरामपुर में सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने की साजिश, ग्राम प्रधान आमिर गिरफ्तार

  बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में सामाजिक सौहार्द्र को भंग करने की कोशिश का मामला सामने आया है। पचपेड़वा थाना क्षेत्र के सिसवा ग्राम के प्रधान मोहम्मद आमिर द्वारा बनाए गए आपत्तिजनक वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया।   वीडियो में ग्राम प्रधान हिंदू समाज के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते और दुर्गा पूजा व राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े जुलूसों को लेकर धमकी भरे बयान देते दिखाई दे रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है।   एएसपी ने दी जानकारी   अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस ने धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में ग्राम प्रधान आमिर को गिरफ्तार किया। वायरल वीडियो में आरोपी हिन्दू त्योहारों एवं धर्म विशेष पर आपत्तिजनक ...
गाजियाबाद: नशे में धुत दिल्ली पुलिस ASI ने कार से 6 लोगों को रौंदा, भीड़ ने की पिटाई
State, Uttar Pradesh

गाजियाबाद: नशे में धुत दिल्ली पुलिस ASI ने कार से 6 लोगों को रौंदा, भीड़ ने की पिटाई

गाजियाबाद, विभु मिश्रा: गाजियाबाद जिले में दिल्ली पुलिस के एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) ने शराब के नशे में वाहन चलाते हुए बड़ी घटना को अंजाम दिया। शनिवार सुबह मोदीनगर के निवाड़ी रोड पर ASI की तेज रफ्तार कार ने एक के बाद एक तीन वाहनों को टक्कर मारी और छह लोग घायल हो गए। घटना इतनी भयावह थी कि इसमें एक युवती सहित सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के दौरान वहां मौजूद गुस्साई भीड़ ने नशे में धुत ASI को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सभी घायलों और आरोपी ASI को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए आरोपी ASI को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।  ...
हापुड़ में रिश्तों का कत्ल: पत्नी ने भाई व रिश्तेदार संग मिलकर की पति की हत्या
State, Uttar Pradesh

हापुड़ में रिश्तों का कत्ल: पत्नी ने भाई व रिश्तेदार संग मिलकर की पति की हत्या

हापुड़, विभु मिश्रा: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक पत्नी ने अपने भाई और रिश्तेदार के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा महज 24 घंटे में कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। घटना बुधवार रात को गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के स्याना-बुलंदशहर रोड स्थित दादू भट्टे पर हुई। मृतक छोटू का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट और उनकी टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई गई। बाद में सीओ स्तुति सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस जांच के दौरान मृतक की पत्नी रेनू के बयानों में विरोधाभास पाए गए। कड़ी पूछताछ के बाद हत्या की पूरी साजिश सामने आई। पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले छोटू ने अपनी सास ...
‘20 साल तक फेल रहा मनरेगा’, जौनपुर में बोले प्रभारी मंत्री एके शर्मा कहा— यूपीए सरकार में सिर्फ कागजों पर चलता था काम, मोदी सरकार ने किए क्रांतिकारी सुधार
State, Uttar Pradesh

‘20 साल तक फेल रहा मनरेगा’, जौनपुर में बोले प्रभारी मंत्री एके शर्मा कहा— यूपीए सरकार में सिर्फ कागजों पर चलता था काम, मोदी सरकार ने किए क्रांतिकारी सुधार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार में प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने शनिवार को जौनपुर दौरे के दौरान महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को लेकर पूर्ववर्ती यूपीए सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2005 में लागू हुआ मनरेगा अपने उद्देश्य में पूरी तरह विफल रहा और 20 से 21 वर्षों में इससे कोई ठोस विकास कार्य नहीं हो सका। मंत्री शर्मा ने कहा कि इतने वर्षों में न तो कोई ढंग की सड़क बनी और न ही टिकाऊ तालाबों का निर्माण हो पाया। मनरेगा का लाभ ग्रामीण गरीबों तक नहीं पहुंच सका। जब उनसे यह सवाल किया गया कि वर्ष 2014 से अब तक एनडीए की सरकार सत्ता में है, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका बयान यूपीए सरकार के कार्यकाल को लेकर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मनरेगा व्यवस्था में व्यापक और पारदर्शी सुधार किए गए हैं। ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक क...
माघ मेला 2026 में सतुआ बाबा की भव्य एंट्री 3 करोड़ की लैंड रोवर डिफेंडर से पहुंचे, सीएम योगी के करीबी माने जाते हैं
State, Uttar Pradesh

माघ मेला 2026 में सतुआ बाबा की भव्य एंट्री 3 करोड़ की लैंड रोवर डिफेंडर से पहुंचे, सीएम योगी के करीबी माने जाते हैं

प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज में चल रहे माघ मेला 2026 में जहां साधु-संतों और श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब उमड़ रहा है, वहीं एक युवा संत अपनी लग्जरी एंट्री को लेकर खासा चर्चा में हैं। जगतगुरु महामंडलेश्वर संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा माघ मेला परिसर में लगभग 3 करोड़ रुपये की लैंड रोवर डिफेंडर कार से पहुंचे, जिसने श्रद्धालुओं और आम लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। माघ मेला हो या कुंभ, यहां साधु-संतों की साधना, तपस्या और जीवनशैली हमेशा आकर्षण का केंद्र रहती है। इस बार सतुआ बाबा की महंगी सवारी, काला चश्मा और सादगी भरा व्यक्तित्व चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि माघ मेला 2026 में पहुंचने वाले संतों में यह सबसे महंगी कार है। 3 करोड़ रुपये से अधिक की है कार की कीमत जानकारी के अनुसार, लैंड रोवर डिफेंडर की कीमत करीब 2.85 करोड़ रुपये बताई जा रही है। रजिस्ट्रेशन और अन्य खर्चों को जोड़ने...
मैरिज ऐप पर पहचान, शादी का झांसा देकर शोषण लाखों की ठगी का आरोपी SDRF सिपाही गिरफ्तार
State, Uttar Pradesh

मैरिज ऐप पर पहचान, शादी का झांसा देकर शोषण लाखों की ठगी का आरोपी SDRF सिपाही गिरफ्तार

लखनऊ। मैरिज ऐप के जरिए हुई पहचान के बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और मकान दिलाने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने के मामले में लखनऊ में तैनात SDRF के सिपाही को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता कानपुर की रहने वाली है, जिसने आरोपी के खिलाफ हुसैनगंज थाने में गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता के अनुसार, उसकी पहचान शादी डॉट कॉम के माध्यम से SDRF सिपाही शोभित भल्ला से हुई थी, जो उस समय SDRF मुख्यालय में तैनात था। बातचीत बढ़ने के साथ आरोपी ने शादी का वादा किया और भरोसा जीतकर युवती को लखनऊ बुलाया, जहां एक होटल में दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। मकान दिलाने के नाम पर 9 लाख रुपये ऐंठे पीड़िता का आरोप है कि सिपाही ने लखनऊ में मकान दिलाने का झांसा देकर उससे करीब 9 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपी शादी की बात पर टालमटोल करने लगा। दबाव बनाने पर उसने फोन उठाना बंद कर दिया और स...
अलीगढ़ में SIB की बड़ी कार्रवाई, मीट फैक्ट्री समेत 6 ठिकानों पर छापा 200 करोड़ रुपये से अधिक की GST टैक्स चोरी की आशंका
State, Uttar Pradesh

अलीगढ़ में SIB की बड़ी कार्रवाई, मीट फैक्ट्री समेत 6 ठिकानों पर छापा 200 करोड़ रुपये से अधिक की GST टैक्स चोरी की आशंका

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (SIB) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मीट फैक्ट्री अल दुआ फूड प्रोसेसिंग सहित कुल छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई में लगभग 200 करोड़ रुपये से अधिक की GST टैक्स चोरी की आशंका जताई जा रही है। SIB की जांच के दौरान फैक्ट्री प्रबंधन ने मौके पर ही 1.15 करोड़ रुपये का टैक्स जमा कराया। हालांकि विभागीय अधिकारियों का मानना है कि यह राशि संभावित टैक्स चोरी की तुलना में बेहद कम है। फिलहाल फैक्ट्री और अन्य ठिकानों पर गहन जांच जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी अलीगढ़ के मथुरा बाईपास स्थित गांव अमरपुर कोंडला और मेहरावाल क्षेत्र में संचालित मीट यूनिटों पर की गई। जांच में सामने आया कि फैक्ट्री द्वारा वास्तविक बिक्री की तुलना में रिकॉर्ड में बिक्री काफी कम दर्शाई गई थी। इसके साथ ही गलत तरीके से ...