बलिया में फैमिली पेंशन का बड़ा फर्जीवाड़ा: महिला ने 11 साल तक मृत कर्मचारी की पेंशन हड़पी
बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में फैमिली पेंशन से जुड़े एक चौंकाने वाले फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। रसड़ा थाना क्षेत्र के भेलाई गांव में रहने वाले मालधनी यादव, जो रेलवे से सेवानिवृत्त थे, की मौत के बाद उनकी पत्नी का रूप धारण कर एक महिला ने करीब 11 साल तक अवैध रूप से फैमिली पेंशन उठाई।
जानकारी के अनुसार, मालधनी यादव का निधन 28 अगस्त 2007 को हो गया था। उनकी पत्नी प्रभावती देवी को पेंशन का लाभ मिल रहा था, लेकिन प्रभावती देवी की मृत्यु 21 मार्च 2014 को हो गई। इसके बाद आरोप है कि मालधनी यादव के परिजनों ने पार्वती देवी को प्रभावती देवी बताकर फर्जी दस्तावेजों के सहारे पेंशन ट्रांसफर करा ली और यह सिलसिला कई वर्षों तक चलता रहा।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पार्वती देवी, मालधनी यादव के परिवार के एक अन्य अज्ञात सदस्य और विकासखंड कार्यालय रसड़ा के अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर...










