यूपी में ठंड का असर बरकरार, लखनऊ में रिमझिम बारिश; प्रयागराज-वाराणसी में अलर्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 3 फरवरी को मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राजधानी लखनऊ में सुबह कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई, लेकिन करीब साढ़े नौ बजे हल्की बारिश और तेज हवाओं ने ठंड बढ़ा दी। कम दृश्यता के कारण सुबह और देर शाम हाईवे पर वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के छह जिलों में बारिश के अलर्ट का असर यूपी के उत्तरी, पश्चिमी और तराई क्षेत्रों में भी देखने को मिलेगा। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान में फिलहाल बढ़ोतरी के आसार नहीं हैं।
मेरठ और गाजियाबाद में कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है। मुजफ्फरनगर में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, जहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अध...










