Monday, April 6

Uttar Pradesh

महराजगंज में 500 रुपये के नोटों के बंडल और BJP नेता का वीडियो वायरल, मचा बवाल
State, Uttar Pradesh

महराजगंज में 500 रुपये के नोटों के बंडल और BJP नेता का वीडियो वायरल, मचा बवाल

महराजगंज (विशाल चौबे) – सोशल मीडिया पर महराजगंज से एक लगभग 20 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें 500 रुपये के नोटों के कई बंडल फर्श पर रखे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति को भाजपा से जुड़ा गौतम तिवारी बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यक्ति एक कमरे के भीतर मौजूद है और फर्श पर नोटों के बंडल रखे हैं। सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी का जिला मंत्री है। हालांकि, अब तक इस मामले में किसी सक्षम प्राधिकारी या आधिकारिक स्रोत से कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में वीडियो में दिख रहे व्यक्ति ने विभिन्न कारणों का उल्लेख किया। उन्होंने कभी धार्मिक अनुष्ठान, झाड़-फूंक या ताबीज से जुड़ी गतिविधियों की बात कही, तो कभी भूमि क्रय-विक्रय या पूर्व में दिए गए धन की वापसी का हवाला दिया। इन दावों...
राजा भैया और भानवी सिंह का घरेलू हिंसा केस: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट को 4 महीने में फैसला सुनाने का आदेश दिया
State, Uttar Pradesh

राजा भैया और भानवी सिंह का घरेलू हिंसा केस: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट को 4 महीने में फैसला सुनाने का आदेश दिया

प्रतापगढ़/नई दिल्ली (आलोक भदौरिया): प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट को निर्देश दिया है कि घरेलू हिंसा के इस मामले में अगले चार महीनों के भीतर फैसला सुनाया जाए। भानवी सिंह ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि राजा भैया ने उनके साथ शारीरिक हिंसा की और अवैध हथियार भी रखे हुए हैं। वहीं राजा भैया ने इस पूरे मामले को राजनीतिक साजिश करार दिया। मामला पहले फैमिली कोर्ट में चल रहा था, लेकिन बाद में हाईकोर्ट ने यह तय किया कि यह मामला विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में चलेगा, क्योंकि इसमें एक विधायक शामिल हैं। केस की पृष्ठभूमि भानवी सिंह और राजा भैया के बीच पारिवारिक कलह तब सार्वजनिक हुई जब भानव...
एटा में दिनदहाड़े परिवार हत्याकांड, चार की हत्या से इलाके में सनसनी
State, Uttar Pradesh

एटा में दिनदहाड़े परिवार हत्याकांड, चार की हत्या से इलाके में सनसनी

एटा (मयंक): उत्तर प्रदेश के एटा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला नगला प्रेमी में सोमवार को एक भयावह वारदात सामने आई। अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े एक ही परिवार के चार लोगों को घर में घुसकर धारदार हथियार से निर्ममता पूर्वक मौत के घाट उतार दिया। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के अनुसार, मोहल्ला नगला प्रेमी निवासी गंगा सिंह (75) के घर पर हमला किया गया। हमले में गंगा सिंह, रत्ना (42) पत्नी कमल सिंह और ज्योति (20) पुत्री कमल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंगा सिंह की पत्नी श्यामा देवी (70) को गंभीर चोटें आईं, जिनका इलाज के दौरान निधन हो गया। पुलिस ने बताया कि शव बेड और फर्श पर खून से लथपथ पाए गए। श्यामा देवी का सिर गंभीर रूप से फटा हुआ था, जबकि अन्य मृतकों के शरीर पर भी धारदार हथियार के निशान स्पष्ट थे। प्रथम दृष्टया हत्या की वारदात का कारण विवाद या किसी पुरानी र...
अयोध्या और सोनभद्र में लोग बन रहे आत्मनिर्भर, योगी सरकार की योजनाओं से आर्थिक सशक्तिकरण
State, Uttar Pradesh

अयोध्या और सोनभद्र में लोग बन रहे आत्मनिर्भर, योगी सरकार की योजनाओं से आर्थिक सशक्तिकरण

लखनऊ (विशाल चौबे): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि सरकार की योजनाएं केवल मदद तक सीमित नहीं हैं, बल्कि लोगों को आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग भी तैयार कर रही हैं। उन्होंने अयोध्या और सोनभद्र के उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे विभिन्न सरकारी पहल आमजन को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राशन कार्ड, मिशन रोजगार, पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा, पीएम स्टार्टअप इंडिया, पीएम स्टैंडअप इंडिया और पीएम कौशल विकास योजना जैसी योजनाओं से जरूरतमंदों को पक्की छत, युवाओं को रोजगार और पारंपरिक कारीगरों को व्यवसाय शुरू करने का अवसर मिल रहा है। अयोध्या और सोनभद्र के उदाहरण सीएम योगी ने अयोध्या का उदाहरण साझा करते हुए बताया कि वहां एक अनुसूचित जाति परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर मिला। उन्होंने बचे हुए पैसों से ई-रिक्शा खरीदा और अब उनक...
अपर्णा यादव गहनों की शौकीन, प्रतीक के पास 5 करोड़ की लेम्बोर्गिनी, जानिए कौन ज़्यादा अमीर
State, Uttar Pradesh

अपर्णा यादव गहनों की शौकीन, प्रतीक के पास 5 करोड़ की लेम्बोर्गिनी, जानिए कौन ज़्यादा अमीर

लखनऊ (वैभव पांडे): समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव और उनकी पत्नी, बीजेपी नेता अपर्णा यादव की संपत्ति को लेकर हाल ही में चर्चा तेज हो गई है। यह मामला प्रतीक यादव के इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद सुर्खियों में आया, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी अपर्णा यादव से तलाक की संभावना का जिक्र किया। अपर्णा यादव ने 2022 में समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा और वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। 2017 में उन्होंने लखनऊ की कैंट सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी से हार का सामना करना पड़ा। संपत्ति और गहनों का ब्यौरा चुनाव आयोग में दिए गए हलफनामे के अनुसार प्रतीक और अपर्णा यादव की कुल चल-अचल संपत्ति लगभग 23 करोड़ रुपये है। अपर्णा के पास तीन करोड़ 27 लाख 63 हजार रुपये की चल संपत्ति और 1 करोड़ 88 लाख रुपये के आ...
मुलायम परिवार में हलचल: प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव से तलाक की संभावना जताई
State, Uttar Pradesh

मुलायम परिवार में हलचल: प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव से तलाक की संभावना जताई

लखनऊ (राहुल पराशर): उत्तर प्रदेश के चर्चित राजनेता और समाजवादी पार्टी के संरक्षक रहे पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के परिवार में एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। प्रतीक यादव के सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार उनकी पत्नी अपर्णा यादव के साथ तलाक की बात सामने आई है। अपर्णा यादव मुलायम सिंह यादव-साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की दूसरी पत्नी हैं। उनका जन्म 5 फरवरी 1990 को पत्रकार अरविंद सिंह बिष्ट और लखनऊ नगर निगम अधिकारी अंबी बिष्ट की पुत्री के रूप में हुआ। समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान उनके पिता को सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया था। अपर्णा ने अपनी स्कूली शिक्षा लोरेटो कॉन्वेंट इंटरमीडिएट कालेज से पूरी की और वहीं प्रतीक यादव से दोस्ती हुई। 12 साल की उम्र में प्रतीक ने उन्हें ईमेल के माध्यम से प्रपोज किया था। इसके बाद अपर्णा ने ब्रिटेन के मैनचेस्टर विश्वविद्यालय से इंटरनेशनल रिलेशन और पॉ...
नोएडा में CRPF कमांडेंट और पत्नी गिरफ्तार, 10 वर्षीय बच्ची को बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप
State, Uttar Pradesh

नोएडा में CRPF कमांडेंट और पत्नी गिरफ्तार, 10 वर्षीय बच्ची को बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप

नोएडा (विशाल चौबे): ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक-3 क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के कमांडेंट और उनकी पत्नी पर 10 वर्षीय बच्ची को बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप सामने आया है। पुलिस ने जानकारी दी कि CRPF में तैनात कांस्टेबल तारीक अनवर और उनकी पत्नी रिम्पा खातून ने पश्चिम बंगाल से लाई गई 10 वर्षीय बच्ची को बिना किसी आधिकारिक अनुमति अपने घर पर रखा था। बच्ची को घरेलू काम और बच्चों की देखभाल के लिए लाया गया था, लेकिन आरोप है कि उसे छोटी-छोटी बातों पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। 14 और 15 जनवरी की मध्यरात्रि को बच्ची के साथ इतनी बेरहमी से मारपीट की गई कि उसकी हालत गंभीर हो गई। इस मामले की जानकारी CRPF के सूबेदार मेजर ने थाना इकोटेक-3 को दी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची वर्तमान में नोएडा के एक निजी अस्पत...
कुशीनगर में घरेलू विवाद ने ली दो जिंदगियां, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत
State, Uttar Pradesh

कुशीनगर में घरेलू विवाद ने ली दो जिंदगियां, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

कुशीनगर (मुकेश पटेल): उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के बढ़ई टोला गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने पहले अपनी पत्नी की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी और फिर खुद भी फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अरुण शर्मा और मृतका उनकी पत्नी नेहा भारती के रूप में हुई है। दोनों ने नवंबर 2025 में प्रेम विवाह किया था। ग्रामीणों ने बताया कि शादी के कुछ महीनों बाद से ही पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर विवाद होते रहते थे। रविवार देर रात यह विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर अरुण शर्मा ने सब्जी काटने वाले धारदार हथियार से नेहा का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद अरुण शर्मा ने भी कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव में जब काफी देर तक घर से कोई हलचल नहीं हुई, तो ...
प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पर की ऐलान, जल्द देंगे तलाक अपर्णा यादव को
State, Uttar Pradesh

प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पर की ऐलान, जल्द देंगे तलाक अपर्णा यादव को

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक ऐसा पोस्ट किया है जिसने राजनीतिक और सामाजिक circles में हलचल मचा दी है। इस पोस्ट में प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी अपर्णा यादव को तलाक देने की बात कही है। प्रतीक यादव ने अपने पोस्ट में लिखा है कि, “मैं इस मतलबी औरत को जल्द से जल्द तलाक देने जा रहा हूं। उसने मेरे परिवार के रिश्ते खराब कर दिए। वह सिर्फ मशहूर और असरदार बनना चाहती है। मेरी मेंटल हेल्थ बहुत खराब है और उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैंने इतनी बुरी औरत कभी नहीं देखी। मैं बदकिस्मत था कि मेरी शादी उससे हुई।” इस पोस्ट के साथ अपर्णा यादव की तस्वीर भी साझा की गई थी, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अपर्णा यादव वर्तमान में यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष भी हैं। इस घटना के बाद लोगों में चर्चा का दौर तेज हो गया है। फिलहाल, अपर्...
हापुड़ चुंगी से डासना तक सिग्नल फ्री सड़क, गाजियाबाद में जाम से मिलेगी राहत
State, Uttar Pradesh

हापुड़ चुंगी से डासना तक सिग्नल फ्री सड़क, गाजियाबाद में जाम से मिलेगी राहत

गाजियाबाद: शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए गाजियाबाद डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीडीए) ने हापुड़ चुंगी से डासना तक सड़क को सिग्नल फ्री बनाने की योजना की तैयारी शुरू कर दी है। इस मार्ग पर अक्सर ट्रैफिक सिग्नल के कारण वाहनों की रफ्तार रुक जाती है और लंबा जाम लग जाता है। जीडीए अगले सप्ताह से सर्वे शुरू करेगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि किन जगहों से ट्रैफिक सिग्नल हटाए जा सकते हैं और कहाँ सुरक्षित स्मार्ट यू-टर्न बनाए जा सकते हैं। योजना के अनुसार सड़क पर सभी रेड लाइट्स हटाई जाएंगी और डिवाइडर को बंद कर दिया जाएगा, जिससे वाहन बिना रुके सीधे चलते रहेंगे। मुख्य पॉइंट्स जहां जाम सबसे अधिक लगता है: हापुड़ चुंगी चौराहा: डासना, पुराने गाजियाबाद और कविनगर से आने वाले ट्रैफिक के कारण जाम। शास्त्री नगर और अवंतिका कट: ऑफिस और बाजार जाने वाले लोगों के कारण भीड़। गोविंदपुरम और स्वर्ण...