Friday, April 3

Uttar Pradesh

गाजियाबाद में ITMS से सख्त ट्रैफिक निगरानी, 1 फरवरी को 326 चालान काटे गए
State, Uttar Pradesh

गाजियाबाद में ITMS से सख्त ट्रैफिक निगरानी, 1 फरवरी को 326 चालान काटे गए

गाजियाबाद: शहर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर अब नजर रखनी तीसरी आंख यानी इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) ने शुरू कर दी है। 1 फरवरी को ITMS के जरिए कुल 326 चालान काटे गए, जिसमें सबसे अधिक 302 चालान दोपहिया वाहन चालकों के लिए थे जिन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक ने बताया कि शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे सेसर और हाई डेफिनिशन कैमरे हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रहे हैं। जैसे ही कोई वाहन स्टॉप लाइन पार करता है या बिना हेलमेट कैमरे की रेंज में आता है, सिस्टम उसकी नंबर प्लेट स्कैन कर लेता है। इसके बाद वाहन मालिक के पंजीकृत मोबाइल पर सीधे चालान का संदेश भेज दिया जाता है। 1 फरवरी की कार्रवाई में ट्रैफिक सिग्नल तोड़कर भागने वाले 14 लोग कैमरों में कैद हुए, जबकि दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने वाले 10 चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। प्रशासन का मानना है कि जब तक...
मऊ में पूर्व सांसद अतुल राय के काफिले की देर रात चेकिंग, वीडियो पोस्ट कर प्रशासन से की निष्पक्ष कार्रवाई की मांग
State, Uttar Pradesh

मऊ में पूर्व सांसद अतुल राय के काफिले की देर रात चेकिंग, वीडियो पोस्ट कर प्रशासन से की निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

मऊ: उपचुनाव की गहमागहमी के बीच मऊ जिले का सियासी तापमान सोमवार की देर रात एक बार फिर बढ़ गया। घोसी लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद अतुल राय के काफिले को पुलिस ने रोककर चेकिंग की। मऊ सदर कोतवाल अनिल सिंह और यातायात प्रभारी एसएस पांडे ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 के तहत पूर्व सांसद के चार गाड़ियों वाले काफिले को रोका और तलाशी ली। पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान कोई भी आपत्तिजनक या अवैध सामग्री बरामद नहीं हुई और काफिले को आगे जाने की अनुमति दे दी गई। जानकारी के अनुसार, पूर्व सांसद अतुल राय कुछ मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद गाजीपुर लौट रहे थे। जैसे ही उनका काफिला नगर क्षेत्र के बुनकर कॉलोनी के पास पहुंचा, पुलिस ने चेकिंग शुरू की। इस पर पूर्व सांसद ने अपनी गाड़ी से एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो में उन्होंने कहा, "मुझे घोसी की जनता से कोई दूर नहीं कर सकता...
किशोरी का धर्म परिवर्तन कर निकाह कराने की कोशिश, गाजियाबाद पुलिस ने रोका बड़ा खेल
State, Uttar Pradesh

किशोरी का धर्म परिवर्तन कर निकाह कराने की कोशिश, गाजियाबाद पुलिस ने रोका बड़ा खेल

गाजियाबाद: गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनावनी इलाके में एक किशोरी का धर्म परिवर्तन कर निकाह कराने की कोशिश का मामला सामने आया। फरीदाबाद निवासी किशोरी को पड़ोस में रहने वाला युवक बहका कर एक रिश्तेदार के घर ले गया और वहां निकाह की तैयारी शुरू कर दी। सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तुरंत कार्रवाई की। संगठन के हरनंदी महानगर के विशेष संपर्क प्रमुख अमित पराशर ने बताया कि 1 फरवरी की शाम उन्हें मामले की सूचना मिली। किशोरी के निकाह की जानकारी पुख्ता होने पर संगठन के लोग इलाके में पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो आरोपी युवक और उसके परिजन किशोरी को वहां से भगा चुके थे। इसके बाद पुलिस ने नोएडा में युवक और किशोरी को सुरक्षित पकड़ लिया। किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक फरीदाबाद में उसके घर के सामने रहता था और उसे पहले से प्रेमजाल में फंसा चुका था।...
Crime, State, Uttar Pradesh

लखनऊ में थार से बैरिकेड‍िंग उड़ा कर चलती गाड़ी से स्टंट, पुलिस तलाश में लगी

लखनऊ: गोमतीनगर विस्तार इलाके में सड़क सुरक्षा को चुनौती देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार को तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में एक युवक बिना नंबर की सफेद थार से पुलिस बैरिकेडिंग को टक्कर मारकर उड़ाता दिख रहा है और साथ ही गाड़ी से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर खुद पोस्ट किए गए इस वीडियो के बारे में इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार सुधीर अवस्थी ने बताया कि थार सवार की पहचान की जा रही है और मामले की जांच चल रही है। वीडियो गोमतीनगर विस्तार की जी-20 रोड का बताया जा रहा है। एक दूसरी घटना में ट्रक चालक की मौत इसी बीच, बीबीडी इलाके में किसान पथ पर ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। छपरा निवासी सुरेंद्र कुमार सिंह (38) अपने दोस्त पप्पू राय के साथ मुजफ्फरपुर से दिल्ली के लिए ट्रक चला रहे थे। रविवार को कानपुर की ओर जाते हुए ट्रक के टायर में गिट्टी फंस गई। सुरेंद्र ने बीबीड...
इंटीरियर वर्क के नाम पर 2 करोड़ की ठगी, नोएडा पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़, शातिर गिरफ्तार
State, Uttar Pradesh

इंटीरियर वर्क के नाम पर 2 करोड़ की ठगी, नोएडा पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़, शातिर गिरफ्तार

नोएडा: नोएडा पुलिस ने घरों में इंटीरियर वर्क कराने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार निवासी गुड्डू आलम (35 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने करीब 20 लोगों से कुल 2 करोड़ रुपये वसूले थे। वहीं इस मामले में चार अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय है। पुलिस के अनुसार, गुड्डू आलम ग्रेटर नोएडा के चिपियाना खुर्द, तिगरी में रह रहा था। आरोपी बीटेक पास है और उसने i HOME MASTER PRIVATE LIMITED नामक कंपनी सेक्टर-63, जी-172 में खोली थी। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से 6 मॉनीटर, 6 CPU, 6 कीबोर्ड और 1 मोबाइल फोन बरामद हुआ। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि गुड्डू आलम ने ग्राहकों को झूठे आश्वासन देकर इंटीरियर वर्क के नाम पर एडवांस में पैसे लिए, लेकिन कार्य श...
11 दिन बाद थी शादी, दोस्त को कार्ड देकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
Crime, State, Uttar Pradesh

11 दिन बाद थी शादी, दोस्त को कार्ड देकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

लखनऊ: लखनऊ में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 11 दिन बाद शादी होने वाले गोपी कुमार की मौत हो गई। गोपी अपने ममेरे भाई गोविंद कुमार के साथ शादी का कार्ड देने लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक आनंदी वॉटर पार्क, नेवाज पुरवा के पास खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में गोपी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, गुडंबा के श्रीकृष्ण पुरवा निवासी मनोज कुमार के बड़े बेटे गोपी की 9 फरवरी को तिलक और 11 फरवरी को बारात महमूदाबाद जानी थी। रविवार को वह बाराबंकी के मित्तई निवासी ममेरे भाई गोविंद के साथ जुग्गौर में शादी का कार्ड देने गया था। परिवार के अनुसार गोपी और गोविंद ममेरे भाई थे, लेकिन सगे भाइयों जैसा प्यार था। गोपी की शादी की तैयारियों में दोनों भाई पिछले 15 दिनों से जुटे हुए थे। हादसे की खबर मिलते ही पूरे घर मे...
बाराबंकी के डॉ. सुदेश कुमार को टैगोर नेशनल फेलोशिप, जिले का बढ़ा मान
State, Uttar Pradesh

बाराबंकी के डॉ. सुदेश कुमार को टैगोर नेशनल फेलोशिप, जिले का बढ़ा मान

बाराबंकी/दिल्ली: बाराबंकी जिले के बीबीपुर गांव निवासी डॉ. सुदेश कुमार वर्मा को भारत सरकार की प्रतिष्ठित टैगोर नेशनल फेलोशिप (Tagore National Fellowship for Cultural Research) के लिए चयनित किया गया है। वे अगले दो वर्षों तक इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA), नई दिल्ली से संबद्ध होकर “भारत में रामकथा की कलात्मक अभिव्यक्ति” विषय पर गहन शोध करेंगे। इस वर्ष देश भर से हजारों आवेदनों में से मात्र 35 शोधार्थियों का चयन हुआ, जिसमें डॉ. सुदेश कुमार का नाम भी शामिल है। उनके चयन को न केवल व्यक्तिगत सफलता बल्कि पूरे बाराबंकी जिले के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है। डॉ. सुदेश कुमार का शोध भारतीय चित्रकला, मूर्तिकला, लोककला और नाट्य परंपराओं में रामकथा की अभिव्यक्ति और उसकी ऐतिहासिक निरंतरता को उजागर करेगा। यह अध्ययन भारतीय कला-संस्कृति की समृद्ध परंपरा को नई दृष्टि प्रदान करने में सहायक होगा। ...
फिरोजाबाद: स्कूल से लौटी टीचर को बक्से में मिला बेटे का शव, पिता फरार
State, Uttar Pradesh

फिरोजाबाद: स्कूल से लौटी टीचर को बक्से में मिला बेटे का शव, पिता फरार

फिरोजाबाद: मक्खनपुर के गांव नगला मवासी में सोमवार को एक 12 वर्षीय बच्चे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। बच्चे का शव बक्से में रखा मिला, जबकि पूरे घर में खून फैला हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपित पिता राजेश कुमार की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतक मयंक के पिता राजेश कुमार ने योजना बनाकर यह वारदात की। उसकी पत्नी उर्मिला सरगवा स्कूल में टीचर हैं। सोमवार सुबह वह स्कूल चली गई और लौटने पर घर में खून देख शोर मचाया। आसपास के लोगों ने बक्सा खोला तो अंदर मयंक का शव पड़ा था। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि मयंक ने जान बचाने के लिए काफी संघर्ष किया। जब आरोपी ने हंसिये से हमला किया, तो बच्चा कमरे, रसोई और सीढ़ियों पर इधर-उधर भागा। पूरे घर में खून के छींटे इस संघर्ष की गवाही दे रहे हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी राजेश ने सोमवार को फैक्टरी में काम नहीं ...
11 साल के बच्चे की सूझबूझ से टला अपहरण, बदमाशों के चंगुल से छूटकर घर पहुंचा
State, Uttar Pradesh

11 साल के बच्चे की सूझबूझ से टला अपहरण, बदमाशों के चंगुल से छूटकर घर पहुंचा

लखनऊ: कृष्णानगर क्षेत्र के पंडित खेड़ा द्वारिकापुरी कॉलोनी में 11 वर्षीय बच्चे के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। बच्चे ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए खुद को बदमाशों के चंगुल से छुड़ा लिया और सुरक्षित घर पहुंच गया। परिवार की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वीरेंद्र शर्मा अपने परिवार के साथ द्वारिकापुरी कॉलोनी में रहते हैं। उनका बेटा ईवान (11) मानकनगर स्थित केंद्रीय विद्यालय का छात्र है। रविवार शाम करीब 6:30 बजे वह घर के पास स्थित दुकान से सामान लेकर लौट रहा था। इसी दौरान सुनसान जगह पर काली बाइक सवार नकाबपोश दो युवक उसके पास पहुंचे और घर छोड़ने का झांसा दिया। ईवान के मना करने पर एक बदमाश ने उसे पकड़ लिया और उसके मुंह पर कथित रूप से नशीली दवा लगा रूमाल रखने की कोशिश की। बच्चे ने खतरा भांपते हुए सांस रोक ली और बदमाश का हाथ झटक दिया। पकड़ ढीली न पड...
न्यू नोएडा के लिए 80 गांवों से खरीदी जाएगी जमीन, 5600 रुपये प्रति वर्ग मीटर का प्रस्ताव
State, Uttar Pradesh

न्यू नोएडा के लिए 80 गांवों से खरीदी जाएगी जमीन, 5600 रुपये प्रति वर्ग मीटर का प्रस्ताव

नोएडा: ग्रेटर नोएडा के पास प्रस्तावित न्यू नोएडा सिटी को जमीन पर उतारने की प्रक्रिया तेज हो गई है। दादरी और बुलंदशहर क्षेत्र के 80 गांवों की जमीन पर नए शहर का विकास किया जाएगा। इसके लिए किसानों से सीधे जमीन खरीदने का प्रस्ताव तैयार कर सरकार को मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। प्राधिकरण ने जमीन का प्रस्तावित रेट 5600 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय किया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से निकटता, औद्योगिक विकास, प्रस्तावित फिल्म सिटी और जेवर एयरपोर्ट को देखते हुए इस इलाके में आबादी और निवेश बढ़ने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखकर दादरी-नोएडा-गाजियाबाद विशेष निवेश क्षेत्र (न्यू नोएडा) बसाने की योजना पर काम किया जा रहा है। जमीन की खरीद-बिक्री पर नई व्यवस्था की तैयारी प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में तेजी से हो रही जमीन की खरीद-बिक्री को नियंत्रित करने के लिए नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी...