गाजियाबाद तीन बहनें मामला: जांच में पिता के पारिवारिक जीवन को लेकर नए दावे, आर्थिक संकट भी आया सामने
गाजियाबाद: गाजियाबाद में नौवीं मंजिल से कूदकर जान देने वाली तीन नाबालिग बहनों के मामले में जांच के दौरान परिवार की पृष्ठभूमि से जुड़े नए दावे सामने आए हैं। पुलिस आधिकारिक तौर पर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है, लेकिन पारिवारिक सूत्रों के हवाले से पिता चेतन कुमार के वैवाहिक जीवन और आर्थिक हालात को लेकर कई बातें चर्चा में हैं।
सूत्रों के मुताबिक चेतन कुमार ने दो शादियां की थीं और परिवार एक ही घर में रह रहा था। दावा यह भी किया जा रहा है कि पारिवारिक रिश्तों को लेकर घर में लंबे समय से तनाव का माहौल था। हालांकि पुलिस ने इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की है और पूरे मामले की जांच जारी है।
पत्नियों के लापता होने का दावा
स्थानीय स्तर पर यह भी कहा जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के बाद दोनों पत्नियां घर छोड़कर चली गई थीं। इस संबंध में टीला मोड़ थाने में गुमशुदगी दर्ज होने की बात कही जा रही है। पुल...










