जयमाला स्टेज पर दनादन फायरिंग: खिलाड़ी जोड़े ने दिखाई ‘भौकाल’, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
मेरठ। सरधना क्षेत्र में आयोजित एक भव्य विवाह समारोह में मंगलवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्टेज पर मौजूद दो खिलाड़ियों ने अचानक हर्ष फायरिंग कर दी। अंतरराष्ट्रीय जेवलिन थ्रोअर अन्नू रानी और रोहतक के राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग खिलाड़ी साहिल भारद्वाज सात फेरों के बंधन में बंधे, लेकिन उनकी जयमाला की रस्म एक नाटकीय मोड़ ले आई।
जैसे ही दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर पहुंचे, दोनों ने हातों में दोनाली बंदूक उठाई और मेहमानों के सामने लगातार फायरिंग कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने इसे पहले तो ‘शो ऑफ’ समझा, लेकिन अगली ही सेकंड बंदूक के तेज रिकॉइल ने सभी को दहला दिया। सौभाग्य से कोई घायल नहीं हुआ।
रिकॉइल से झटकी बंदूक, मेहमान बोले– ‘ये कैसी खिलाड़ी मानसिकता?’
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि फायरिंग के दौरान बंदूक अचानक नीचे झटक गई, जिससे मंच पर मौजूद कई लोग घबरा गए। कुछ मेहमानों ने इस हरकत को गैर-...










