Wednesday, April 1

Uttar Pradesh

वेबसाइट पर मौजूद, जमीन पर गायब… नोएडा का ‘महामाया तकनीकी विश्वविद्यालय’ फर्जी निकला डाक विभाग परेशान, जांच टीम भी लौटी खाली हाथ
State, Uttar Pradesh

वेबसाइट पर मौजूद, जमीन पर गायब… नोएडा का ‘महामाया तकनीकी विश्वविद्यालय’ फर्जी निकला डाक विभाग परेशान, जांच टीम भी लौटी खाली हाथ

नोएडा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर में वर्षों से महामाया तकनीकी विश्वविद्यालय के नाम पर एक फर्जी संस्थान संचालित हो रहा है, जिसके नाम पर डाक विभाग को लगातार पत्र तो मिलते हैं, लेकिन असलियत में यह संस्थान कहीं मौजूद ही नहीं है। दाखिले, परीक्षा और नौकरी से जुड़े सैकड़ों पत्र हर महीने डाकघर पहुंचते हैं, लेकिन कर्मचारी इन्हें सही जगह खोज कर पहुंचाने में असमर्थ रहते हैं। थक-हारकर वे यह डाक वापस भेजने वालों को लौटा देते हैं। यूजीसी की फर्जी यूनिवर्सिटियों की लिस्ट में शामिल पिछले महीने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देशभर की 22 फर्जी यूनिवर्सिटियों की सूची जारी की थी, जिसमें उत्तर प्रदेश की चार यूनिवर्सिटियां शामिल हैं। इन्हीं में नोएडा का महामाया तकनीकी विश्वविद्यालय भी दर्ज है। लिस्ट जारी होने के बाद प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा निदेशालय से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। ...
पूर्व MLC के एनसीआर मेडिकल कॉलेज में ED की रेड, वित्तीय रिकॉर्ड की गहन जांच
State, Uttar Pradesh

पूर्व MLC के एनसीआर मेडिकल कॉलेज में ED की रेड, वित्तीय रिकॉर्ड की गहन जांच

मेरठ: मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर स्थित एनसीआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की अचानक छापेमारी ने कॉलेज परिसर में हड़कंप मचा दिया। यह कार्रवाई पूर्व MLC डॉक्टर सरोजनी अग्रवाल से जुड़े संस्थान में हुई। सूत्रों के अनुसार, ED की टीम ने कॉलेज में प्रवेश करते ही पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया। खरखौदा पुलिस और सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। मुख्य द्वार और अन्य रास्तों को बंद कर दिया गया और किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। टीम ने कॉलेज के वित्तीय रिकॉर्ड, एडमिशन दस्तावेज, फंडिंग पैटर्न और पिछले वर्षों के आर्थिक लेन-देन की बारीकी से जांच शुरू की। कॉलेज प्रशासन के कुछ अधिकारियों से भी मौके पर पूछताछ की गई। यह पहली बार नहीं है जब एनसीआर मेडिकल कॉलेज ED की रडार पर आया है। लगभग तीन महीने पहले भी इसी संस्थान और पूर्व MLC डॉक्टर...
गाजियाबाद में दिनदहाड़े लूट का प्रयास, बुजुर्ग दंपती पर चाकू से हमला
State, Uttar Pradesh

गाजियाबाद में दिनदहाड़े लूट का प्रयास, बुजुर्ग दंपती पर चाकू से हमला

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के कविनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े एक बदमाश ने बुजुर्ग दंपती के घर में घुसकर लूट का प्रयास किया। जब दंपती ने इसका विरोध किया, तो बदमाश ने दोनों पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर आए, लेकिन बदमाश बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गए। घटना एफ-ब्लॉक, कविनगर में हुई, जहां 72 वर्षीय नरेंद्र शर्मा अपनी पत्नी मधु शर्मा के साथ रहते हैं। वह डीटीसी से रिटायर्ड अधिकारी हैं। घटना के समय घर पर केवल दंपती ही थे। नौकरानी के जाने के 15 मिनट बाद पीछे से एक बदमाश घुस आया। उसने पानी मांगकर महिला को किचन में बुलाया और इस दौरान बुजुर्ग को बांध दिया। मधु शर्मा ने पति को बंधा देख चिल्लाना शुरू किया। इससे गुस्साए बदमाश ने दोनों पर चाकू से हमला किया। घटना के बाद बदमाश ने बाहर से कुंडी लगाकर भागने की कोशिश की। पड़ोसियों ...
36 साल बाद फरार हत्यारा पकड़ा: अब्दुल रहीम बना प्रदीप सक्सेना गिरफ्तार
State, Uttar Pradesh

36 साल बाद फरार हत्यारा पकड़ा: अब्दुल रहीम बना प्रदीप सक्सेना गिरफ्तार

बरेली: 1987 में अपने भाई संजीव सक्सेना की हत्या करने वाले प्रदीप सक्सेना को पुलिस ने 36 साल बाद अरेस्ट कर लिया। अदालत ने उस मामले में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी, लेकिन 1989 में पेरोल पर छूटने के बाद वह जेल वापस नहीं आया। पुलिस उसे लंबे समय तक तलाशती रही। प्रदीप ने मुरादाबाद में अपना हुलिया और मजहब बदल लिया और खुद को अब्दुल रहीम उर्फ सक्सेना के नाम से पेश किया। वह ट्रांसपोर्ट नगर में ड्राइवरी करता था और लोगों को मुसलमान बताता था। हाल ही में हाईकोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया कि चार सप्ताह के भीतर प्रदीप को हाजिर किया जाए। बरेली के पते पर वह नहीं मिला, लेकिन सुराग मुरादाबाद पहुंचा। पुलिस टीम ने वहां जांच की और पहचान की कि वह वही फरार हत्यारा है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि आरोपी को डेलापीर मंडी से गिरफ्तार किया गया। अब्दुल रहीम उर्फ प्रदीप सक्सेना को पकड़ने के बाद आगे की विधिक का...
बलरामपुर: महिला कांस्टेबल को जबरन रंग लगाने पर 3 सिपाही निलंबित, नौकरी जाने का भी खतरा
State, Uttar Pradesh

बलरामपुर: महिला कांस्टेबल को जबरन रंग लगाने पर 3 सिपाही निलंबित, नौकरी जाने का भी खतरा

गोरखपुर: होली के अवसर पर महिला कांस्टेबल को जबरन रंग लगाने का मामला तीन पुलिसकर्मियों के लिए भारी पड़ गया। एडीजी जोन गोरखपुर अशोक जैन के निर्देश पर एसपी बलरामपुर ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर तीनों आरोपी सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही तीन सदस्सीय विभागीय जांच कमेटी गठित कर दी गई है, जिससे स्थायी बर्खास्तगी की संभावना भी जताई जा रही है। यह घटना 15 मार्च 2025 को बलरामपुर थाने में तैनात आरक्षी अमित कुमार, पन्नेलाल और शैलेंद्र कुमार द्वारा हुई थी। आरोप है कि उन्होंने अपनी महिला सहकर्मी को बिना अनुमति के जबरन रंग लगाया। महिला कांस्टेबल ने तुरंत इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की, जिसके बाद महिला सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई के आदेश दिए गए। जांच रिपोर्ट तैयार और कार्रवाई तेजनवंबर 2025 में जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट एडीजी जोन गोरखपुर को सौंपी गई। इसके तुरंत बाद एडी...
खुशखबरी! गोरखपुर से बरेली तक रेल यात्रा अब हुई आसान, गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस का विस्तार
Politics, State, Uttar Pradesh

खुशखबरी! गोरखपुर से बरेली तक रेल यात्रा अब हुई आसान, गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस का विस्तार

लखनऊ/विशाल चौबे: उत्तर प्रदेश में रेल यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा का ऐलान हुआ है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस को अब इज्जतनगर (बरेली) तक बढ़ाने का उद्घाटन किया। इससे पहले यह ट्रेन गोरखपुर-लखीमपुर के बीच चलती थी और कुछ समय पहले ही पीलीभीत तक बढ़ाई गई थी। अब इसका मार्ग बरेली तक विस्तार पा चुका है। यात्रियों और व्यापारियों के लिए बड़ी राहतयह कदम प्रदेश के तराई क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इससे न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि व्यापार और पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी। स्थानीय लोगों का लंबे समय से यह मांग थी कि गोरखपुर से बरेली तक सीधी रेल सेवा उपलब्ध हो। विशेषज्ञों का कहना है कि इस सेवा विस्तार से कृषि और वन उत्पादों को नए बाजार मिलेंगे और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। रेल मंत्री ने बताया प्रदेश में विकास की दिशाहरी झंडी दिखाने के अवसर पर र...
कफ सिरप मामले में गिरफ्तार हुआ अहम खिलाड़ी अमित सिंह टाटा, यूपी का माहौल गरमाया
Crime, State, Uttar Pradesh

कफ सिरप मामले में गिरफ्तार हुआ अहम खिलाड़ी अमित सिंह टाटा, यूपी का माहौल गरमाया

लखनऊ/अभय सिंह राठौड़: उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने कोडीन युक्त फेन्सेडिल कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अमित कुमार सिंह उर्फ अमित टाटा को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लगभग 100 करोड़ रुपये के अवैध ड्रग नेटवर्क से संचालित बताया जा रहा है और इसके तार पूर्वांचल के एक बड़े बाहुबली से भी जुड़े होने की आशंका है। अमित टाटा जौनपुर के सुरेरी थाना क्षेत्र के भोड़ा सीतूपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। अमित टाटा केवल सप्लायर ही नहीं, बल्कि पूरे नेटवर्क का अहम खिलाड़ी माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार अमित टाटा ने रामपुर ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख चुनाव लड़ने की योजना भी बनाई थी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह ड्रग्स की कमाई को राजनीतिक ताकत में बदलने की ...
बांदा में बुजुर्ग ने ट्रेन के नीचे कूदकर दी जान, कटा हाथ कुत्तों ने घसीट कर ले गया, पुलिस कर रही जांच
State, Uttar Pradesh

बांदा में बुजुर्ग ने ट्रेन के नीचे कूदकर दी जान, कटा हाथ कुत्तों ने घसीट कर ले गया, पुलिस कर रही जांच

बांदा (अनिल सिंह): उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 60 वर्षीय रामदास रैकवार ने सुबह घर से बिना बताए निकलकर बरौनी एक्सप्रेस के नीचे कूदकर अपनी जान दे दी। हादसे में उनका शरीर दो हिस्सों में बट गया और एक हाथ अलग होकर दूर गिरा, जिसे कुत्तों ने लगभग आधा किलोमीटर तक घसीट कर ले गए। घटना अवंतिनगर मोहल्ला के पास रेलवे ट्रैक पर हुई। मजदूरों ने सड़क किनारे पड़ा मानव हाथ देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ट्रैक के आसपास खोजबीन शुरू की और कुछ दूरी पर बुजुर्ग का क्षत-विक्षत शव बरामद किया। पास पड़े मोबाइल फोन की मदद से परिजनों को सूचना दी गई और शव की पहचान रामदास रैकवार के रूप में हुई। परिवार के बेटे बृजेश रैकवार ने बताया कि बुधवार रात पूरे परिवार ने एक शादी समारोह में भाग लिया था। सुबह उनके पिता बिना बताए घर से निकले और यह दर्दनाक घटना घट गई। पुलिस के अनुस...
44वां अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला: यूपी पवेलियन में राकेश सचान ने किया दौरा, ODOP से जुड़े हुनरबंदों की सराहना
Politics, State, Uttar Pradesh

44वां अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला: यूपी पवेलियन में राकेश सचान ने किया दौरा, ODOP से जुड़े हुनरबंदों की सराहना

लखनऊ: इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) 2025 के समापन के अवसर पर उत्तर प्रदेश पवेलियन का दौरा करते हुए एमएसएमई, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने प्रदेश की विविध शिल्प परंपरा और उद्यम नवाचार की सराहना की। इस बार पवेलियन ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ थीम के तहत अपने स्टालों के माध्यम से आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया और लगभग 5 करोड़ रुपये की बिक्री एवं व्यापारिक पूछताछ दर्ज होने पर मंत्री ने हर्ष व्यक्त किया। मंत्री राकेश सचान ने बताया कि इस वर्ष लगभग 150 स्टालों के माध्यम से लखनऊ की चिकनकारी, वाराणसी की रेशमी साड़ियां, फिरोजाबाद का ग्लास वर्क, सहारनपुर की लकड़ी की कारीगरी, भदोही‑मिर्जापुर की कालीनें, खुर्जा की सिरेमिक्स और अलीगढ़ के मेटल उत्पाद प्रदर्शित किए गए। इस प्रदर्शनी में ODOP गैलरी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों की विशिष्ट पहचान ए...
श्रावस्ती दोहरा हत्याकांड: वकील सहित चार गिरफ्तार, दुकानों पर कब्जे की साजिश का खुलासा
State, Uttar Pradesh

श्रावस्ती दोहरा हत्याकांड: वकील सहित चार गिरफ्तार, दुकानों पर कब्जे की साजिश का खुलासा

श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मृतक रोशन खां और उनकी पत्नी वसीला की हत्या मामले में पुलिस ने एक वकील सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जांच में सामने आया कि यह पूरी वारदात मृतक की बेशकीमती दुकानों पर कब्जा करने की सोची-समझी साजिश का हिस्सा थी। वकील ने रची साजिश, सौदा बना दोहरी हत्या की वजह पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में नसीब खां, हसीब खां उर्फ गुड्डू—जो रोशन खां की पहली पत्नी के बेटे हैं—तथा मुसीब खां, जो रोशन की दूसरी पत्नी वसीला का पहले पति से पुत्र है, शामिल हैं। चौथा आरोपी वकील प्रभाकर त्रिपाठी उर्फ रिंकू त्रिपाठी है, जिसे इस साजिश का मुख्य सूत्रधार बताया गया है। जांच में खुलासा हुआ कि 4 अगस्त 2025 को रोशन खां ने इकौना कस्बे में स्थित अपनी दुकानों को रजिस्टर्...