101 फीट ऊंचा तिरंगा, हाईटेक सुरक्षा और पांच विकास परियोजनाओं का शुभारंभ—संभल को मिली नई पहचान
संभल। मुरादाबाद मंडल के आयुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने शुक्रवार को संभल में पाँच महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया, जिनमें 101 फीट ऊंचा तिरंगा, दिव्यांग बच्चों के लिए दो सुगम ज्ञान केंद्र पुस्तकालय और 250 कैमरों से सुसज्जित हाईटेक सुरक्षा नियंत्रण कक्ष प्रमुख हैं। यह पहल बीते वर्ष 24 नवंबर की घटना के बाद जिले में सुरक्षा, सांस्कृतिक जागरूकता और सामाजिक विकास को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
101 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज—नई सोच का प्रतीक
चौधरी सराय पुलिस चौकी के सामने अशोक स्तंभ के साथ 101 फीट ऊंचे भव्य राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण करते हुए मंडलायुक्त ने कहा—“यह तिरंगा न केवल संभल के आकाश को सजाता है, बल्कि जिले की नई पहचान और सकारात्मक दिशा की प्रेरणा भी देता है।”
दिव्यांग बच्चों के लिए दो ‘सुगम ज्ञान केंद्र’
असमोली और संभल में दो विशेष सुगम ज्ञान केंद्र पुस्...










