6 साल से अटकी चंबल सिंचाई परियोजना! तीनों बांधों का रिनोवेशन नहीं शुरू, सरकार को बड़ा झटका—लागत अब 2.36 गुना बढ़कर 236 करोड़
कोटा। राजस्थान और मध्यप्रदेश की संयुक्त चंबल सिंचाई परियोजना के तहत राणा प्रताप सागर, जवाहर सागर और कोटा बैराज के रिनोवेशन का काम पिछले 6 वर्षों से ठप पड़ा हुआ है। लगातार फाइलों में घूमती इस योजना की लागत अब बढ़कर 100 करोड़ से 236 करोड़ तक पहुंच गई है। बढ़ती लागत के बावजूद कार्य आज तक आरंभ नहीं हो पाया है और अब टेंडर की अंतिम मंजूरी के लिए सरकार अमेरिका स्थित विश्व बैंक मुख्यालय की प्रतीक्षा कर रही है।
6 साल में 8 प्रस्ताव बदले, 12 कमेटियों ने निरीक्षण किया
इन वर्षों में—
8 बार प्रस्ताव बदले गए
12 हाई लेवल कमेटियाँ मौके पर पहुंचीं
150 से अधिक बार जयपुर–दिल्ली से अफसरों ने दौरे किए
और 7 बड़े अफसरों के तबादले हो गए
इसके बावजूद परियोजना कागजों से बाहर नहीं निकल पाई है। जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील गुप्ता के अनुसार अब तीनों बांधों का संयुक्त टेंडर बनाकर 236 क...










