
बारां। राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया ने भाजपा के मोरपाल सुमन को 15,594 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा तीसरे स्थान पर रहे।
मतगणना के दौरान करीब पूरे समय तीसरे स्थान पर रहने वाले बीजेपी के मोरपाल सुमन ने अंतिम दौर में 159 वोटों की बढ़त बनाकर नरेश मीणा को पीछे छोड़ते हुए पार्टी की लाज बचा ली। इस तरह भाजपा पूरी तरह फजीहत से बची।
मतों का विस्तृत विवरण:
| क्रम | उम्मीदवार | पार्टी | कुल वोट | प्रतिशत |
|---|---|---|---|---|
| 1 | प्रमोद जैन भाया | कांग्रेस | 69,462 | 37.94% |
| 2 | मोरपाल सुमन | बीजेपी | 53,868 | 29.42% |
| 3 | नरेश मीणा | निर्दलीय | 53,740 | 29.35% |
| अन्य | अन्य सभी | विभिन्न | 6,029 | 3.29% |
कुल मतदान: 1,83,099
राजनीतिक प्रतिक्रियाएं:
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पार्टी जनता के फैसले का सम्मान करती है।
कांग्रेस के पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रमोद जैन भाया को जीत की बधाई दी और इसे जनता का विश्वास बताया।
निर्दलीय नरेश मीणा का बयान:
हार के बाद नरेश मीणा ने कहा,
“हमें जनता का प्यार और आशीर्वाद मिला, इसके लिए धन्यवाद। हमारी लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ थी। ईमानदारी हार गई और भ्रष्टाचार जीत गया। अब हमें और मजबूती से काम करना होगा।”