पीएम और सीएम पर अभद्र टिप्पणी का मामला: क्या फिर जेल जाएंगे नरेश मीणा? बढ़ी मुश्किलें, दर्ज हुआ नया मुकदमा
करौली/जयपुर: राजस्थान की राजनीति में विवादों से घिरे रहने वाले निर्दलीय नेता नरेश मीणा की परेशानियां एक बार फिर बढ़ गई हैं। सवाई माधोपुर जिले के डूंगरी बांध निर्माण के विरोध के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी करने के मामले में उनके खिलाफ करौली जिले के सपोटरा थाने में मामला दर्ज किया गया है।
यह शिकायत भाजपा जिला विधि प्रकोष्ठ के सह-संयोजक विकास सिंह की ओर से दर्ज कराई गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि महापंचायत के दौरान नरेश मीणा ने मंच से उत्तेजित होकर पीएम और सीएम के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
डूंगरी बांध निर्माण के विरोध में महापंचायत
हाल ही में सवाई माधोपुर में डूंगरी बांध के निर्माण के विरोध को लेकर प्रभावित गांवों के लोगों ने महापंचायत आयोजित की थी। इसी ...










