SIR फॉर्म की अंतिम तिथि बढ़ाई, यूपी को मिला 25 दिसंबर तक का समय, राजस्थान का इंतजार जारी
जयपुर/लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम की समयसीमा बढ़ा दी है। अब मतदाता अपनी नामांकन संबंधी दावे और आपत्तियां 25 दिसंबर तक दर्ज करा सकते हैं। आयोग ने पहले 11 दिसंबर तक की समयसीमा बढ़ाकर 14 दिन का अतिरिक्त समय दिया है।
राजस्थान में फिलहाल अतिरिक्त समय को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही राजस्थान में भी SIR की समयसीमा बढ़ाई जा सकती है।
राजस्थान ने डिजिटल प्रक्रिया में बनाई मिसाल
राजस्थान ने 6 दिसंबर तक विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची का पूर्ण डिजिटाइजेशन कर देश में नई मिसाल कायम की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने इसे ‘टीम राजस्थान की सामूहिक उपलब्धि’ बताया। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरों तक सभी अधिकारियों और पर्यवेक्षकों ने समर्पित प्रयास कर यह उपलब्धि हासिल की।
मतदाता मै...










