जयपुर में लेपर्ड का सक्रिय दौड़, वन विभाग करेगा GPS कॉलर से निगरानी
जयपुर। राजधानी जयपुर में हाल के दिनों में तेंदुओं की रिहायशी इलाकों में बढ़ती आवाजाही ने लोगों की नींद उड़ा दी है। दुर्गापुरा की VVIP कॉलोनी से लेकर सिविल लाइंस और हाल ही में बजाज नगर की एजी कॉलोनी तक, तेंदुओं के घरों में घुसने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इन घटनाओं को देखते हुए राजस्थान वन विभाग ने अब बड़े कदम की तैयारी शुरू कर दी है।
वन विभाग पायलट प्रोजेक्ट के तहत चुनिंदा तेंदुओं को रेडियो कॉलर से लैस करेगा। GPS आधारित ये कॉलर तेंदुओं की हरकतों पर लगातार नजर रखेंगे और अधिकारियों को उनकी गतिविधियों की जानकारी देंगे। मुख्य वन्यजीव वार्डन अरुण प्रसाद ने बताया कि योजना के तहत दो से तीन तेंदुओं को कॉलर लगाया जाएगा। इसका उद्देश्य उन तेंदुओं पर निगरानी रखना है जो पार्क के किनारों या रिहायशी इलाकों में घूमते हैं और लोगों से टकराने की संभावना रखते हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, यह कदम राज...










