कांग्रेस का मेगा प्लान: मनरेगा और अरावली मुद्दों पर राहुल गांधी संभाल सकते हैं कमान
जयपुर: मनरेगा योजना और अरावली से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस एक बार फिर आक्रामक रुख अपनाने की तैयारी में है। पार्टी हाईकमान ने इन दोनों विषयों पर जन आंदोलन और पदयात्रा की रूपरेखा तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राहुल गांधी के नेतृत्व में गुजरात से दिल्ली तक चार राज्यों में पदयात्रा या व्यापक जन आंदोलन शुरू किया जा सकता है। इस रणनीति पर अंतिम फैसला 27 दिसंबर को होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) बैठक में लिया जाएगा।
राहुल गांधी की अगुआई में आंदोलन
केंद्र सरकार को वोट चोरी और अन्य मुद्दों पर घेरने के बाद, कांग्रेस अब बदले हुए राजनीतिक माहौल में मनरेगा और अरावली के मुद्दों को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है। पार्टी का मानना है कि ये विषय सीधे आम जनता, रोजगार और पर्यावरण से जुड़े हैं, जिससे जन समर्थन जुटाना अपेक्षाकृत आसान होगा। इसी ...










