राजस्थान में खाटू श्याम जी बने सबसे बड़े आस्था केंद्र, 2025 में 11 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
जयपुर। राजस्थान में धार्मिक पर्यटन लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। वर्ष 2025 में प्रदेश के प्रमुख 10 धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में राजस्थान के इन प्रमुख मंदिरों में कुल 11 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जो वर्ष 2024 की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक है।
इस सूची में सीकर जिले का प्रसिद्ध खाटू श्याम जी मंदिर सबसे आगे रहा, जहां करीब 2.54 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे। लोकप्रियता के मामले में खाटू श्याम मंदिर ने देश के कई बड़े तीर्थस्थलों को पीछे छोड़ते हुए राजस्थान में आस्था का सबसे बड़ा केंद्र बनने का गौरव प्राप्त किया है।
पूंछरी का लौठा में रिकॉर्ड उछाल, एक साल में 54 प्रतिशत बढ़े श्रद्धालु
प्रदेश में श्रद्धालुओं की संख्या में सबसे तेज बढ़ोतरी डीग जिले के पूंछरी का लौठा मंदिर में दर्ज ...










