Wednesday, February 18

राजस्थान बजट रिप्लाई: दिया कुमारी ने कर्मचारियों और बच्चों के लिए सौगातों की बारिश

जयपुर: राजस्थान विधानसभा में बजट बहस के जवाब में वित्त मंत्री दिया कुमारी ने कर्मचारियों, छात्रों और राज्य के विकास से जुड़े कई अहम घोषणाएं की हैं। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट तक इंश्योरेंस कवर, ट्रेनिंग अवधि में दूसरी नौकरी में चयन पर वेतन वसूली से राहत और बच्चों की सेहत व शिक्षा के लिए विशेष योजनाओं की जानकारी दी।

This slideshow requires JavaScript.

कर्मचारियों के लिए विशेष लाभ

  • सरकारी कर्मचारियों को रिटायरमेंट तक इंश्योरेंस कवर मिलेगा। अब कर्मचारी अपनी रिटायरमेंट तक सुरक्षित रहेंगे, क्योंकि स्टेट इंश्योरेंस पॉलिसी की मेच्योरिटी तारीख रिटायरमेंट से मेल खाएगी।

  • प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) की दो साल की अवधि में यदि कर्मचारी राज्य या केंद्र की दूसरी नौकरी में चयनित होते हैं, तो वर्तमान पद छोड़ने पर वेतन और भत्तों की वसूली नहीं होगी

  • अंबेडकर OBC छात्रावासों की सीटें बढ़ाई जाएंगी।

इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास योजनाएं

  • पुरानी पेयजल पाइपलाइन बदलने के लिए 150 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

  • 220 करोड़ रुपये के नए पेयजल कार्य होंगे।

  • खेत तक रास्ते के लिए सरकारी जमीन की 20 फीट पट्टी का आवंटन किया जाएगा।

  • रामगढ़ विषधारी अभयारण्य में सफारी सुविधाओं पर 25 करोड़ खर्च होंगे।

  • नए वेटरनरी अस्पताल और सब सेंटर खोले जाएंगे।

  • बीकानेर के लूणकरणसर में मिनी सचिवालय बनाए जाने का ऐलान।

शिक्षा और बच्चों के लिए घोषणाएं

  • IIIT कोटा में नए कोर्स शुरू होंगे और इसे AI हब बनाया जाएगा।

  • राज्य में 75 हजार बच्चों की आंखों की जांच कर उन्हें चश्मे उपलब्ध करवाए जाएंगे।

वित्त मंत्री दिया कुमारी की ये घोषणाएं कर्मचारियों और छात्रों के लिए राहत और अवसरों की नई सौगात लेकर आई हैं। राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस बजट से बड़ी तेजी आने की उम्मीद है।

Leave a Reply