हरियाणा: नवविवाहिता अपहरण मामले में नया मोड़, शबनम ने जारी किया वीडियो, बोली—“जबरन शादी कर मुझे हिंदू बनाया”
यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में शादी के बाद कथित अपहरण की गई 21 वर्षीय नवविवाहिता शबनम का एक 30 सेकेंड का वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में शबनम एक कार के अंदर दिखाई दे रही हैं, जहाँ वह किसी युवक की गोद में लेटी हुई कैमरे के सामने बयान देती नजर आती हैं।
जबरन शादी और धर्म परिवर्तन के आरोप
वीडियो में शबनम ने आरोप लगाया है कि मांगेराम नामक युवक ने उसके साथ जबरदस्ती कोर्ट मैरिज करवाई। शबनम का यह भी कहना है कि उसका धर्म जबरन बदलवाया गया और इस पूरी प्रक्रिया में उसके जीजा ने भी सहयोग किया। वीडियो में शबनम ने स्पष्ट कहा है कि वह अपने धर्म इस्लाम में ही वापस रहना चाहती है और उसी पहचान के साथ जीवन बिताना चाहती है।
वीडियो ने खड़े किए कई सवाल
वीडियो सामने आने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। शबनम का अचा...










