Sunday, June 21

This slideshow requires JavaScript.

पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 गुर्गे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने बुधवार को एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। पंजाब एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और एसएएस नगर पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गोल्डी ढिल्लों के चार गुर्गों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।

This slideshow requires JavaScript.

विदेशी हैंडलर के इशारे पर कर रहे थे वारदात की तैयारी
एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में हरविंदर सिंह उर्फ भोला, उर्फ हनी, लखविंदर सिंह, मोहम्मद समीर और रोहित शर्मा शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये लोग विदेश में बैठे अपने हैंडलर के निर्देश पर ट्राईसिटी और पटियाला में टारगेटेड हमले की योजना बना रहे थे।

मुठभेड़ में चारों आरोपी गिरफ्तार
डेराबस्सी-अंबाला हाईवे पर स्टील स्ट्रिप्स टावर्स के पास जब पुलिस टीम पहुंची, तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में 12 राउंड फायर किए, जिसमें हरविंदर सिंह और मोहम्मद समीर घायल हुए। इसके बाद चारों आरोपियों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने उनके पास से सात .32 कैलिबर पिस्तौलें, 70 जिंदा कारतूस, एक स्कूटर और एक बाइक बरामद की।

गैंगस्टर कनेक्शन और आपराधिक रिकॉर्ड
एसएसपी हंस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का पहले से ही चोरी और झपटमारी का आपराधिक रिकॉर्ड है। जेल में रहते हुए ये सभी गैंगस्टर्स के संपर्क में आए थे। पुलिस ने डेराबस्सी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Leave a Reply