टैक्सेशन कमिश्नर का बड़ा फैसला: 31 दिसंबर तक निपटेंगे सभी लंबित GST–VAT रिफंड 12 दिसंबर का प्रस्तावित धरना रद्द — अनिल सरीन
पंजाब टैक्स बार एसोसिएशन (PTBA) और विभिन्न ट्रेड एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों की एक अहम बैठक आज टैक्सेशन कमिश्नर पंजाब श्री जतिंदर जोरवाल के साथ संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता PTBA अध्यक्ष अनिल सरीन ने की। मुख्य उद्देश्य पूरे पंजाब में व्यापारियों और टैक्स प्रोफेशनल्स को लंबे समय से लंबित पड़े GST और VAT रिफंड मामलों को लेकर आ रही समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करना था।
लंबित रिफंड पर चिंता जाहिर की
बैठक के दौरान एसोसिएशनों ने टैक्सेशन विभाग को बताया कि रिफंड में हो रही लंबी देरी के कारण व्यापारियों को गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबित फाइलें व्यापार की गति को प्रभावित कर रही हैं, ऐसे में समयबद्ध निपटारे की आवश्यकता अत्यंत महत्वपूर्ण है।
गुरुवार तक पुराने रिफंड, दिसंबर अंत तक सभी फाइलें निपटेंगी
PTBA अध्यक्ष अनिल सरीन ने बताया कि टैक्सेशन कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने ...










