Wednesday, June 24

Punjab & Hariyana

कैथल पर क्यों मेहरबान राजस्थान के तीन सांसद? एमपीएलएडी फंड को लेकर सियासी घमासान
Punjab & Hariyana, State

कैथल पर क्यों मेहरबान राजस्थान के तीन सांसद? एमपीएलएडी फंड को लेकर सियासी घमासान

  हरियाणा के कैथल विधानसभा क्षेत्र में राजस्थान के तीन कांग्रेस सांसदों द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (एमपीएलएडी) से विकास कार्यों की सिफारिश किए जाने पर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। यह वही विधानसभा क्षेत्र है, जहां से वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला विधायक हैं। इस मुद्दे को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं।   भाजपा का आरोप है कि राजस्थान की जनता के विकास के लिए मिलने वाली निधि को हरियाणा में खर्च करने की सिफारिश कर कांग्रेस ने राजनीतिक मिलीभगत और परिवारवाद का उदाहरण पेश किया है। वहीं कांग्रेस इसे नियमों के तहत लिया गया फैसला बता रही है।   कैसे सामने आया मामला बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इस मामले को सार्वजनिक करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान से लोकसभा सांसद राहुल कस्वां (...
गजब की खेती: अब मिट्टी नहीं, हवा में उग रहे हैं आलू
Punjab & Hariyana, State

गजब की खेती: अब मिट्टी नहीं, हवा में उग रहे हैं आलू

  अब तक आलू की खेती का मतलब जमीन के नीचे कंद उगाना माना जाता था, लेकिन हरियाणा के करनाल जिले में स्थित शामगढ़ के आलू प्रौद्योगिकी संस्थान में यह धारणा बदल रही है। यहां वैज्ञानिकों ने एरोपोनिक तकनीक के जरिए हवा में आलू उगाने का सफल प्रयोग किया है, जिसने किसानों और आम लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।   संस्थान के वैज्ञानिकों के अनुसार, उच्च गुणवत्ता के बीज किसानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से एरोपोनिक सिस्टम अपनाया गया है। इस तकनीक में आलू के पौधों की जड़ें मिट्टी में नहीं, बल्कि हवा में लटकी रहती हैं। जड़ों को आवश्यक पोषक तत्व पानी की महीन फुहार के रूप में सीधे पहुंचाए जाते हैं। इससे पौधों में रोग लगने की संभावना बेहद कम हो जाती है और उत्पादन की गुणवत्ता भी बेहतर होती है।   आलू प्रौद्योगिकी संस्थान में विकसित की गई नई किस्म ‘कुफरी उदय’ को किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया...
‘बादशाह बनने लगा था, इसलिए मर्डर कराया’ – कांग्रेस कार्यकर्ता उमारसीर सिंह हत्याकांड में नया मोड़
Punjab & Hariyana, State

‘बादशाह बनने लगा था, इसलिए मर्डर कराया’ – कांग्रेस कार्यकर्ता उमारसीर सिंह हत्याकांड में नया मोड़

.   चंडीगढ़/मोगा: पंजाब के मोगा जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता उमारसीर सिंह की हत्या के मामले में एक नया खुलासा सामने आया है। स्थानीय गैंगस्टर मनप्रीत सिंह उर्फ मणि भिंडर ने सोशल मीडिया पर खुद हत्या की जिम्मेदारी ली है। पुलिस ने मृतक के भाई गुरविंदर सिंह की शिकायत पर मणि भिंडर और छह अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।   सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी पुलिस के अनुसार, मणि भिंडर पर पहले से ही हत्या के प्रयास सहित 13 मामले दर्ज हैं। 2022 में वह अमेरिका भाग गया था। मणि भिंडर ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि उमारसीर ‘बादशाह बनने लगा था, इसलिए मैंने उसे मरवा दिया’। उसने यह भी दावा किया कि यह हत्या किसी उगाही या फिरौती के लिए नहीं की गई, बल्कि पुरानी दुश्मनी के चलते की गई।   घातक वारदात ऑफिस जाते समय शनिवार की सुबह उमारसीर सिंह अपने नेस्ले प्लांट जाने के दौरान कार में...
हरियाणा के नए DGP अजय सिंघल ने संभाला चार्ज, महिला सुरक्षा और पुलिस वेलफेयर को बनाया प्राथमिकता
Punjab & Hariyana, State

हरियाणा के नए DGP अजय सिंघल ने संभाला चार्ज, महिला सुरक्षा और पुलिस वेलफेयर को बनाया प्राथमिकता

    चंडीगढ़/पंचकुला: हरियाणा के नए डीजीपी आईपीएस अजय सिंघल ने गुरुवार को कार्यभार संभाल लिया। पंचकुला में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पुलिस मुख्यालय, सेक्टर 6 में पहली प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।   अजय सिंघल ने कहा, "मैं ओपी सिंह जी की तरह अच्छा स्पीकर नहीं हूं। उनकी इस फील्ड में ज्यादा पकड़ थी।" उन्होंने अपने कार्यकाल की प्राथमिकताओं को साफ किया। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य फोकस महिला सुरक्षा और ग्रीवांस रिड्रेसल पर रहेगा।   सिंघल ने पुलिसकर्मियों के लिए भी बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पुलिस वेलफेयर के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि अब किसी भी पुलिसकर्मी की बेटी की शादी पर वेलफेयर से 5 लाख रुपये दिए जाएंगे। साथ ही भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।   अजय सिंघल 1992 बैच के आईपीएस ऑफिसर हैं...
फिरोजपुर में एनआरआई की कमर में रखी पिस्टल से चली गोली, दर्दनाक मौत
Punjab & Hariyana, State

फिरोजपुर में एनआरआई की कमर में रखी पिस्टल से चली गोली, दर्दनाक मौत

  फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक चौंकाने वाला हादसा हुआ, जिसमें एक एनआरआई की अपनी ही पिस्टल से गोली लगने से मौत हो गई। घटना तब घटी जब मृतक सोफे से उठ रहे थे और उनकी कमर में रखी लोडेड पिस्टल से अचानक गोली चल गई।   घटना में मृतक की पहचान हरपिंदर सिंह उर्फ सोनू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हरपिंदर हाल ही में अपने गांव धानी सुचा सिंह लौटे थे। वह अपने एक रिश्तेदार के साथ सोफे पर बैठे हुए थे। जैसे ही वह सोफे से उठे, उनके कमर में रखी पिस्टल अचानक चल गई और गोली उनके पेट में जा लगी।   गोली चलने की आवाज सुनते ही घरवाले तुरंत दौड़े और हरपिंदर को अस्पताल ले गए। उन्हें पहले सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर बेहतर इलाज के लिए बठिंडा रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। &nbs...
स्प्री योजना से लाखों कर्मचारियों को मिली सामाजिक सुरक्षा का लाभ
Punjab & Hariyana, State

स्प्री योजना से लाखों कर्मचारियों को मिली सामाजिक सुरक्षा का लाभ

    फरीदाबाद/गुड़गांव। केंद्र सरकार की स्प्री (SPREE) योजना के तहत छोटे और मध्यम संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाया गया है। फरीदाबाद और गुड़गांव जोन में अब तक 8 लाख 48 हजार से अधिक लोगों को योजना में शामिल किया गया है। इससे अब ये कर्मचारी ईएसआईसी (ESIC) के तहत मिलने वाले स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा लाभ का फायदा उठा सकेंगे।   31 दिसंबर है अंतिम तारीख विभागीय अधिकारियों के अनुसार, दोनों जोनों में संचालित कुल 6,926 संस्थानों ने अपने कर्मचारियों को योजना में पंजीकृत कर लिया है। प्रदेश में कुल 9 लाख से अधिक लोगों को इस योजना के दायरे में लाया गया है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने स्पष्ट किया है कि पंजीकरण कराने वाले संस्थानों पर अब कोई जुर्माना या पिछला निरीक्षण लागू नहीं होगा। योजना का लाभ लेने के लिए अंतिम दिन 31 दिसंबर है।   ...
नए साल पर कानून-व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, फरीदाबाद में 1500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
Punjab & Hariyana, State

नए साल पर कानून-व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, फरीदाबाद में 1500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

  फरीदाबाद: नए साल के स्वागत के मौके पर शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस ने कहा है कि किसी भी प्रकार की हुड़दंगबाजी, अव्यवस्था या नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।   पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि नए साल की रात किसी भी व्यक्ति को कानून तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसी के तहत सभी थाना और चौकी प्रभारियों के साथ क्राइम ब्रांच की टीमें अलर्ट मोड पर रहेंगी।   1500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 31 दिसंबर की रात जिलेभर में 1500 से अधिक पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात रहेंगे। सभी डीसीपी और एसीपी अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त करेंगे, जबकि ट्रैफिक पुलिस यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष रूप से सक्रिय रहेगी।   ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था नववर्ष के दौरान सं...
गुड़गांव: नाबालिग रेप पीड़िता के नवजात को लेकर अस्पताल में हड़कंप
Punjab & Hariyana, State

गुड़गांव: नाबालिग रेप पीड़िता के नवजात को लेकर अस्पताल में हड़कंप

    गुड़गांव: शहर के दो प्राइवेट अस्पतालों में बुधवार को अफरातफरी मची रही, जब एक नवजात बच्चा बिना किसी कागजी कार्रवाई के एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल पहुंचा दिया गया। बाद में पता चला कि इस बच्चे को एक नाबालिग रेप पीड़िता ने जन्म दिया था।   बच्चे को पीलिया की शिकायत पर एक हेल्थ वर्कर अस्पताल लेकर आई थी। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद नवजात को पीड़िता के परिवार को सुरक्षित सौंप दिया गया।   बच्चे को बेचने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी   पुलिस सूत्रों के अनुसार, बच्चे के बिना कागजी कार्रवाई अस्पतालों में पहुंचाए जाने पर चर्चा हुई कि शायद नवजात को बेचा जा रहा हो। हालांकि मामले की तहकीकात में यह खुलासा हुआ कि ऐसी कोई साजिश नहीं थी।   सेक्टर दस ए पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत नाबालिग के रेप और डिलिवरी से जुड़े मामले में केस दर्ज किया था। आरोप में अ...
करोड़ों की इंपोर्टेड शराब तस्करी मामले में SIT को बड़ी सफलता, वाइन शॉप का दूसरा मालिक भी गिरफ्तार
Punjab & Hariyana, State

करोड़ों की इंपोर्टेड शराब तस्करी मामले में SIT को बड़ी सफलता, वाइन शॉप का दूसरा मालिक भी गिरफ्तार

    गुरुग्राम। एक्साइज और कस्टम ड्यूटी चोरी कर लाई गई 9 करोड़ रुपये से अधिक की इंपोर्टेड शराब के मामले में पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) को बड़ी कामयाबी मिली है। इस बहुचर्चित मामले में वाइन शॉप के 50 प्रतिशत हिस्सेदार सुग्रीव कुमार को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी विदेश भाग गया था और इंटरपोल की मदद से उसे इंडोनेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया।   पुलिस के अनुसार, सुग्रीव को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब उससे तस्करी नेटवर्क, सप्लाई चेन और अन्य आरोपियों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।   इंडोनेशिया भागा था आरोपी, एयरपोर्ट से दबोचा गया   पुलिस जांच में सामने आया है कि 9 दिसंबर को जब एक्साइज विभाग की टीम ने सिग्नेचर टावर के पास स्थित ‘द ठेका’ वाइन शॉप पर छापेमारी की सूच...
गुड़गांव के फार्म हाउस में विदेशी पार्टी पर पुलिस रेड, 18 गिरफ्तार
Punjab & Hariyana, State

गुड़गांव के फार्म हाउस में विदेशी पार्टी पर पुलिस रेड, 18 गिरफ्तार

    गुड़गांव: न्यू ईयर से पहले भोंडसी एरिया के फार्म हाउस पर विदेशी नागरिकों की अवैध पार्टी का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें 16 विदेशी नागरिक शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अवैध शराब, जुआ और विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।   मौके से जब्त सामग्री: पुलिस ने मौके से तीन लाख 20 हजार रुपये नकद और लगभग पांच लाख रुपये की शराब बरामद की। इसमें 24 पेटी महंगी शराब और 16 पेटी बियर शामिल है।   क्या हुआ रेड में: थाना इंचार्ज सुरेंद्र सिंह की टीम ने एलिगेंट फार्म बी-2, बहलपा ग्रीन में रेड की। पुलिस ने देखा कि विदेशी नागरिक डीजे पर थिरक रहे थे और शराब पीकर कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। इस दौरान बाउंसर ब्रह्मप्रकाश और संतोष को भी पकड़ा गया और जांच में शामिल किया गया।   पुलिस कार्रवाई और आगे की योजना: डीसीपी साउथ डॉ. हितेश यादव ने ...