ओंकारेश्वर अभयारण्य वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन का बनेगा नया केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
जबलपुर, 02 नवम्बर 2025।मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को एक ऐतिहासिक उपहार मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश’ कार्यक्रम के दौरान ओंकारेश्वर अभयारण्य की स्थापना की घोषणा की। यह राज्य का 27वां अभयारण्य होगा, जो खंडवा और देवास जिलों के वन क्षेत्रों को मिलाकर बनाया जाएगा। अभयारण्य का कुल क्षेत्रफल 611.753 वर्ग किलोमीटर होगा, जिसमें खंडवा जिले का 343.274 वर्ग किमी और देवास जिले का 268.479 वर्ग किमी क्षेत्र शामिल रहेगा। स्थानीय मछुआरों और ग्रामीणों की आजीविका प्रभावित न हो, इसलिए डूब क्षेत्र को अभयारण्य से बाहर रखा गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ओंकारेश्वर अभयारण्य में न केवल बाघों की उपस्थिति रहेगी, बल्कि यह प्रदेश की प्राकृतिक संपदा के संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन के साथ स्थानीय रोजगार सृजन का भी माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वन्य...







