Monday, May 25

This slideshow requires JavaScript.

“वॉश ऑन व्हील” सेवा से स्वच्छता सेवाओं में तकनीकी नवाचार को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

This slideshow requires JavaScript.

इंदौर, 02 नवम्बर 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अभिनव पहल “वॉश ऑन व्हील” मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह पहल स्वच्छता सेवाओं में तकनीकी नवाचार और जनसहभागिता के नए युग की शुरुआत है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को और अधिक सुलभ, व्यवस्थित और प्रभावी बनाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश’ की भावना के अनुरूप यह ऐप स्वच्छता प्रबंधन के क्षेत्र में डिजिटल परिवर्तन का प्रतीक बनेगा। ग्रामीण नागरिक अब अपने शौचालयों की सफाई की ऑनलाइन बुकिंग करके doorstep सेवा प्राप्त कर सकेंगे।

ग्रामीण स्वच्छता में आधुनिक तकनीक का समावेश

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत शुरू की गई “स्वच्छता साथी – वॉश ऑन व्हील सेवा” प्रदेश के ग्रामीण अंचलों के लिए एक अनोखी और उपयोगी पहल है। इस सेवा के माध्यम से व्यक्तिगत और संस्थागत शौचालयों की सफाई मोबाइल ऐप से बुक की जा सकेगी। प्रारंभिक रूप से यह नवाचार छिंदवाड़ा जिले में शुरू किया गया था, जिसे अब NIC-MP के सहयोग से पूरे राज्य में लागू किया जा रहा है।

सुलभ, किफायती और सम्मानजनक आजीविका का माध्यम

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती दीपाली रस्तोगी ने बताया कि “वॉश ऑन व्हील” का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों को सस्ती, त्वरित और सुरक्षित स्वच्छता सेवा उपलब्ध कराना है। इस पहल से प्रशिक्षित स्वच्छता साथियों को सुरक्षित और सम्मानजनक आजीविका का अवसर मिलेगा।

सेवा में प्रेशर मशीन और सुरक्षा किट जैसे आधुनिक उपकरणों का उपयोग किया जाएगा। दोपहिया वाहनों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में त्वरित पहुँच सुनिश्चित होगी। साथ ही क्लस्टर-आधारित सेवा वितरण मॉडल से स्वच्छता प्रबंधन को स्थायी स्वरूप दिया जाएगा।

ऑनलाइन बुकिंग, ट्रैकिंग और जियोटैग मॉनिटरिंग की सुविधा

“वॉश ऑन व्हील” मोबाइल ऐप के जरिए नागरिक अपने शौचालय की सफाई के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। यह एसएमएस आधारित सरल लॉगिन प्रणाली पर आधारित है। उपयोगकर्ता अपनी सुविधा अनुसार दिनांक और समय का चयन कर सकते हैं, साथ ही रीयल-टाइम ट्रैकिंग और सेवा उपरांत फीडबैक व जियोटैगिंग आधारित मॉनिटरिंग की भी व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply