Friday, February 27

State

नोएडा में गैंगस्टर रवि काना के नाम पर पत्रकार को धमकी, आरोपी मीडियाकर्मी हिरासत में
State, Uttar Pradesh

नोएडा में गैंगस्टर रवि काना के नाम पर पत्रकार को धमकी, आरोपी मीडियाकर्मी हिरासत में

नोएडा। गैंगस्टर रवि काना से जुड़े एक मीडियाकर्मी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने विदेशी नंबरों से कॉल और मैसेज कर एक अन्य पत्रकार को रवि काना के खिलाफ खबरें न चलाने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी को मंगलवार रात सेक्टर-93, गेझा से पकड़ा गया। प्रारंभिक जांच में उसके रवि काना और उसके गिरोह के लोगों से संपर्क के संकेत मिले हैं। आरोपी के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर पूछताछ की जा रही है। विदेशी नंबरों से मिली जान से मारने की धमकी पीड़ित पत्रकार ने बताया कि 12 फरवरी को शाम करीब 5 बजे उनके मोबाइल पर यूके (+44) नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को रवि काना का करीबी बताया और कहा कि उसके खिलाफ कोई खबर प्रसारित न की जाए। चेतावनी दी गई कि पांच दिन के भीतर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इसके बाद 15 फरवरी को थाईलैंड (+66) नंबर से दोबारा कॉल और मैसेज आया, जिसमें लिखा था:“दो ...
सीबीएसई परीक्षा के बीच नोएडा के 12 स्कूलों को बम धमकी, अभिभावक चिंतित, पुलिस जांच में जुटी
State, Uttar Pradesh

सीबीएसई परीक्षा के बीच नोएडा के 12 स्कूलों को बम धमकी, अभिभावक चिंतित, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में करीब एक दर्जन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई थी, जिससे परीक्षा चल रहे छात्रों और उनके अभिभावकों में चिंता की लहर फैल गई। सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड ने स्कूल परिसरों में सघन जांच शुरू कर दी। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों को खाली कराया गया और छात्रों को मैदान में इकट्ठा किया गया। फिलहाल जांच में किसी भी स्थान से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। हॉक्स मेल का मामला सामने आया पुलिस ने बताया कि यह मामला हॉक्स मेल का है। ईमेल में स्कूलों को धमकी दी गई थी कि उन्हें उड़ाया जाएगा। स्कूल प्रशासन ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जांच प्रक्रिया शुरू हुई। पुलिस और स्कूल प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए सभी छात्रों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया और परिसर...
सिंगल मदर के बच्चे पर पिता की जाति थोपना गलत, बॉम्बे हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
Maharashtra, State

सिंगल मदर के बच्चे पर पिता की जाति थोपना गलत, बॉम्बे हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

मुंबई। बॉम्बे हाई कोर्ट ने सिंगल मदर से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा और ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा है कि जिस बच्ची का पालन-पोषण केवल उसकी मां ने किया हो, उसे जबरन पिता का नाम, उपनाम या जाति धारण करने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि बच्चे की पहचान पर पिता की जाति थोपना पितृसत्तात्मक सोच को बढ़ावा देता है और यह संविधान द्वारा दिए गए सम्मान व समानता के अधिकार के विरुद्ध है। यह फैसला 12 वर्षीय बच्ची द्वारा दायर याचिका पर आया, जिसमें उसने अपने स्कूल रिकॉर्ड में दर्ज नाम और जाति प्रविष्टि को बदलने की अनुमति मांगी थी। बच्ची ने स्कूल रिकॉर्ड में अपनी जाति ‘मराठा’ के स्थान पर ‘अनुसूचित जाति’ दर्ज करने की मांग की थी। स्कूल ने नियमों का हवाला देकर किया था इनकार मामले में स्कूल प्रशासन ने माध्यमिक विद्यालय संहिता का हवाला देते हुए बच्ची के अनुरोध को अस्वीकार कर...
राजस्थान में खाटू श्याम जी बने सबसे बड़े आस्था केंद्र, 2025 में 11 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Rajasthan, State

राजस्थान में खाटू श्याम जी बने सबसे बड़े आस्था केंद्र, 2025 में 11 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

जयपुर। राजस्थान में धार्मिक पर्यटन लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। वर्ष 2025 में प्रदेश के प्रमुख 10 धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में राजस्थान के इन प्रमुख मंदिरों में कुल 11 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जो वर्ष 2024 की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक है। इस सूची में सीकर जिले का प्रसिद्ध खाटू श्याम जी मंदिर सबसे आगे रहा, जहां करीब 2.54 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे। लोकप्रियता के मामले में खाटू श्याम मंदिर ने देश के कई बड़े तीर्थस्थलों को पीछे छोड़ते हुए राजस्थान में आस्था का सबसे बड़ा केंद्र बनने का गौरव प्राप्त किया है। पूंछरी का लौठा में रिकॉर्ड उछाल, एक साल में 54 प्रतिशत बढ़े श्रद्धालु प्रदेश में श्रद्धालुओं की संख्या में सबसे तेज बढ़ोतरी डीग जिले के पूंछरी का लौठा मंदिर में दर्ज ...
हथियार लहराने पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री के भतीजे समेत दो रसूखदारों का आर्म्स लाइसेंस रद्द
Bihar, State

हथियार लहराने पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री के भतीजे समेत दो रसूखदारों का आर्म्स लाइसेंस रद्द

सीतामढ़ी। जिले में हथियार का प्रदर्शन और उसे स्टेटस सिंबल के रूप में दिखाने की बढ़ती प्रवृत्ति पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सीतामढ़ी के जिलाधिकारी (डीएम) रिची पांडेय ने लाइसेंसी हथियार का दुरुपयोग करने के आरोप में जिले के दो रसूखदार व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। इस कार्रवाई में शामिल एक व्यक्ति पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवंगत शाहिद अली खां के भतीजे शादाब अहमद खान हैं, जबकि दूसरा व्यक्ति निशित सिंह है, जिसकी छवि आपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्ति के रूप में बताई जा रही है। डीएम द्वारा एक साथ दो लोगों के हथियार लाइसेंस रद्द किए जाने का फैसला जिले में चर्चा का विषय बन गया है। एसपी की रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई एसपी अमित रंजन द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर की गई है। रिपोर्ट में दोनों व्यक्तियों द्वारा लाइसेंसी हथियार का प्रदर्श...
विधायकों का फोन नहीं उठाया तो कमांड सेंटर से जाएगा अलर्ट, ‘संवाद सेतु’ एप से बनेगा सीधा संपर्क
Politics, State, Uttar Pradesh

विधायकों का फोन नहीं उठाया तो कमांड सेंटर से जाएगा अलर्ट, ‘संवाद सेतु’ एप से बनेगा सीधा संपर्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों के फोन कॉल न उठाने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। हाल ही में यह मुद्दा विधानसभा में जोर-शोर से उठाए जाने के बाद सरकार ने अब इस पर सख्त कदम उठाने की तैयारी कर ली है। सरकार ने निर्णय लिया है कि यदि कोई अधिकारी विधायक या जनप्रतिनिधि का फोन समय पर रिसीव नहीं करता है, तो कमांड सेंटर से तत्काल अलर्ट जारी किया जाएगा। इस नई व्यवस्था के तहत जनप्रतिनिधियों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए सरकार ‘संवाद सेतु’ एप (Samvad Setu App) विकसित कर रही है, जिसके माध्यम से अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद को मजबूत किया जाएगा। 10 मिनट में कॉल बैक करना होगा अनिवार्य नई व्यवस्था के अनुसार यदि किसी जनप्रतिनिधि द्वारा किसी अधिकारी को कॉल किया जाता है, तो अधिकारी को कॉल रिसीव करना अनिवार्य होगा। यदि किसी कारणवश अधिकारी कॉल न...
नोएडा में बसंत की बहार, शिवालिक पार्क में आज से भव्य फ्लावर शो का आगाज़
State, Uttar Pradesh

नोएडा में बसंत की बहार, शिवालिक पार्क में आज से भव्य फ्लावर शो का आगाज़

नोएडा। बसंत ऋतु की शुरुआत के साथ ही नोएडा में रंग-बिरंगे फूलों की छटा बिखर गई है। शहर के सेक्टर-33 स्थित शिवालिक पार्क में आज से भव्य फ्लावर शो (पुष्प प्रदर्शनी) की शुरुआत हो रही है। यह पुष्प प्रदर्शनी 22 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। खास बात यह है कि इस आयोजन में आमजन के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। फ्लावर शो का उद्घाटन आज दोपहर 2 बजे किया जाएगा, जिसमें स्थानीय सांसद सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। पार्क को रंगीन फूलों, सजावटी पौधों और आकर्षक रोशनी से विशेष रूप से सजाया गया है। इस बार थीम आधारित फूलों की आकृतियां प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण होंगी। अधिकारियों के अनुसार, इस बार फ्लावर शो में पहले की तुलना में अधिक विविधता और रचनात्मकता देखने को मिलेगी। प्रदर्शनी में देश-विदेश की कई दुर्लभ प्रजातियों के फूल शामिल किए गए हैं। यहां गुलाब, गेंदा, ऑर्किड, पेटूनिया, डहेलिया, लिली सहित ...
AI समिट और क्रिकेट मैच ने बढ़ाई दिल्ली की मुश्किलें, दिनभर जाम में फंसी रही राजधानी, वैकल्पिक मार्ग भी रहे बेअसर
Delhi (National Capital Territory), State

AI समिट और क्रिकेट मैच ने बढ़ाई दिल्ली की मुश्किलें, दिनभर जाम में फंसी रही राजधानी, वैकल्पिक मार्ग भी रहे बेअसर

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बुधवार का दिन आम लोगों के लिए भारी परेशानी लेकर आया। AI समिट के चलते VVIP मूवमेंट और दूसरी ओर क्रिकेट मैच के कारण शहर के कई इलाकों में दिनभर भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। हालात ऐसे हो गए कि सुबह से लेकर देर रात तक लोगों को सड़कों पर लंबा इंतजार करना पड़ा। जाम से बचने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों की सलाह जरूर दी, लेकिन बढ़ते दबाव के सामने वैकल्पिक रास्ते भी नाकाम साबित हुए। VVIP मूवमेंट से ठप रही कई अहम सड़कें AI समिट के कारण दिल्ली में बड़ी संख्या में विदेशी मेहमानों और राष्ट्राध्यक्षों की आवाजाही रही। इस दौरान कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई, जिससे ट्रैफिक पर सीधा असर पड़ा।सुबह से ही आउटर रिंग रोड और रिंग रोड से जुड़ने वाले मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोग ऑफिस, स्कूल और अन्य जरूरी कामों के लिए निकल तो पड़े,...
दिल्ली में सड़क निर्माण टेंडर पर उठे सवाल, आधे से भी कम कीमत पर मिला काम, एमसीडी पर धांधली के आरोप
Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली में सड़क निर्माण टेंडर पर उठे सवाल, आधे से भी कम कीमत पर मिला काम, एमसीडी पर धांधली के आरोप

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सड़क निर्माण से जुड़े एक टेंडर को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। एमसीडी (नगर निगम दिल्ली) के शाहदरा नॉर्थ जोन के प्रोजेक्ट-1 डिविजन द्वारा करावल नगर विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए जारी किए गए टेंडर में ऐसा मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, एमसीडी ने जिस सड़क निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ 25 लाख 76 हजार 446 रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया था, उसी कार्य को एक कंपनी ने 55 प्रतिशत कम कीमत पर करने की पेशकश की और टेंडर हासिल भी कर लिया। अब सवाल उठ रहा है कि इतनी कम राशि में सड़क का निर्माण आखिर कैसे संभव होगा और अगर सड़क बन भी गई तो उसकी गुणवत्ता कितनी टिकाऊ होगी। शहीद दिनेश चंद्र शर्मा मार्ग और करावल नगर पुश्ता रोड का मामला एमसीडी शाहदरा नॉर्थ जोन के तहत आने वाले शहीद दिनेश चंद्र शर्मा मार्ग ...
जींद में CM नायब सिंह सैनी का दिल जीतने वाला अंदाज, युवक की पुकार पर हेलिकॉप्टर में बैठाकर पूरी की ख्वाहिश
Punjab & Hariyana, State

जींद में CM नायब सिंह सैनी का दिल जीतने वाला अंदाज, युवक की पुकार पर हेलिकॉप्टर में बैठाकर पूरी की ख्वाहिश

जींद। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का एक मानवीय और सरल व्यवहार वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला जींद जिले के उचाना विधानसभा क्षेत्र का है, जहां मुख्यमंत्री एक जनसभा के दौरान विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने पहुंचे थे। इसी कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने भीड़ में खड़े एक युवक की इच्छा को तुरंत पूरा कर लोगों का दिल जीत लिया। दरअसल, उचाना में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 103 करोड़ 30 लाख 84 हजार रुपये की लागत वाली पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से रवाना होने लगे, तो सुरक्षा के चलते वहां बैरिकेडिंग लगाई गई थी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। भीड़ से आई आवाज- ‘ताऊ, हमें भी बिठा ले हेलिकॉप्टर में’ इसी दौरान भीड़ में से एक युवक ने हरियाणवी अंदाज ...