राजसमंद में 7 दिन बाद खुला मां-बेटे के कत्ल का राज: गर्भवती महिला का शव तालाब से मिला, बेटे की तलाश जारी
राजसमंद (राजस्थान): राजस्थान के राजसमंद जिले में 7 दिन पहले लापता हुई गर्भवती महिला और उसके दो वर्षीय बेटे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रियंका रावत (22) और उसका बेटा आर्यन (2) 11 फरवरी से लापता थे। परिजनों ने 12 फरवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने किया खुलासा
बुधवार रात पुलिस ने संदिग्ध युवक गोविंद सिंह को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने मां और बेटे की हत्या की पूरी घटना कबूल कर ली।
आरोपी ने बताया कि पहले प्रियंका की हत्या की और शव पर पत्थर बांधकर भीम तालाब में फेंक दिया।
उसके बाद दो वर्षीय आर्यन की हत्या कर शव जंगल में फेंका गया।
प्रियंका नौ माह की गर्भवती थी। उसके पति का पेशा कुक बताया गया है।
SDRF टीम ने तालाब से निकाला शव
गुरुवार सुबह पुलिस ने SDRF टीम की मदद से तालाब में सर्च अभियान चलाया और करीब एक घंटे की मशक्कत ...










