मेसी के साथ सेल्फी बनी विवाद की वजह
मुंबई। विश्व फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी के मुंबई आगमन का जश्न जहां खेल प्रेमियों के लिए यादगार रहा, वहीं इस आयोजन से जुड़ा एक वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तीखी बहस का कारण बन गईं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस मेसी के साथ ली गई सेल्फी को लेकर ट्रोल हो गईं। मामला उनके च्युइंगम चबाते हुए सेल्फी लेने और बार-बार फोटो क्लिक करने से जुड़ा है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर शिष्टाचार और गरिमा पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
वानखेड़े में हुआ ‘प्रोजेक्ट महादेव’ का शुभारंभ
रविवार शाम अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया। इसी मौके पर राज्य सरकार द्वारा ‘प्रोजेक्ट महादेव’ का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस परियोजना का उद्देश्य राज्य के स्कूल जाने वाले बच्चों को खेल के क्षेत्र में ...










