मुंबई में NCP को बड़ा झटका: पूर्व पार्षद राखी जाधव ने बीजेपी का दामन थामा
मुंबई: मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनावों से एक दिन पहले शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को बड़ा झटका लगा है। 2017 में घाटकोपर से जीतकर एनसीपी की पार्षद बनीं राखी जाधव ने बीजेपी में शामिल होकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।
बीजेपी में शामिल हुईं राखी जाधव
राखी जाधव ने बीजेपी के विधायक पराग शाह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 2017 में बीएमसी चुनाव जीतने के बाद वह एनसीपी की सदन में नेता थीं। राखी का एनसीपी छोड़ना शरद पवार गुट के लिए राजनीतिक रूप से गंभीर झटका माना जा रहा है।
मुंबई बीएमसी चुनाव की तस्वीर
मुंबई बीएमसी चुनाव में वोटिंग 15 जनवरी को होगी, जबकि नतीजे 16 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। बीजेपी का लक्ष्य अकेले दम पर बहुमत हासिल कर अपने मेयर पद पर कब्जा जमाना है। इस बार बीजेपी, एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना क...










