मुंबई बीएमसी चुनाव 2026: ठाकरे भाइयों का ऐतिहासिक गठबंधन, बाल ठाकरे को दी श्रद्धांजलि
मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में आज एक बड़ा ऐतिहासिक पल सामने आया है। उद्धव ठाकरे (शिवसेना UBT) और राज ठाकरे (MNS) ने 20 साल बाद एकजुट होकर मुंबई सहित राज्य की महानगर पालिकाओं के चुनाव मिलकर लड़ने का ऐलान किया।
स्मृति स्थल पर श्रद्धांजलि:
दोनों भाईयों ने सुबह मुंबई के वरली स्थित स्मृति स्थल पर जाकर शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे, बेटे आदित्य ठाकरे और दोनों दलों के नेता मौजूद रहे। समारोह में जय भवानी और जय शिवाजी के नारे भी गूंजे।
राजनीतिक गठबंधन का औपचारिक ऐलान:
उद्धव और राज ठाकरे ने अपने गठबंधन की घोषणा होटल ब्लू सी, वरली में की। इस ऐतिहासिक कदम के साथ शिवसेना-UBT और MNS एक साथ मुंबई बीएमसी के अलावा ठाणे, कल्याण और नवी मुंबई में भी चुनाव लड़ने की संभावना तलाश रहे हैं।
परिवार की प्...










