छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से 26 बच्चों की मौत, डॉक्टर और पत्नी गिरफ्तार
छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में बच्चों के साथ हुई दुखद घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। सरकारी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर प्रवीण सोनी और उनकी पत्नी ज्योति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच में सामने आया कि डॉक्टर सोनी बच्चों के लिए ऐसा कफ सिरप लिखते थे जो वास्तव में उपलब्ध ही नहीं था।
पुलिस और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉक्टर के पर्चे पर नेस्ट्रो-पीएल कफ सिरप लिखा होता था। यह सिरप बाजार में उपलब्ध नहीं था। जब परिजन इसे खरीदने गए, तो डॉक्टर की पत्नी ज्योति ने उन्हें इसके स्थान पर कोल्ड्रिफ कफ सिरप दिया। इस सिरप में डीईजी (डायएथिलीन ग्लाइकॉल) की अत्यधिक मात्रा पाई गई, जो बच्चों की मौत का मुख्य कारण बनी।
जांच में चौंकाने वाले तथ्य
डॉक्टर प्रवीण सोनी जानबूझकर ऐसे सिरप का नाम पर्चे पर लिखते थे, ताकि अन्य मेडिकल स्टोर इसे न दे सकें और केवल उनकी पत्नी क...










