Tuesday, June 16

This slideshow requires JavaScript.

MP में ‘शोले’ जैसा ड्रामा: प्रेमिका से मिलने की जिद पर नाबालिग हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा, 5 घंटे थमी प्रशासन की सांसे

मैहर (MP): प्रेम और जिद का फिल्मी अंदाज मैहर जिले में गुरुवार को देखने को मिला। नादन थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़के ने अपनी प्रेमिका से मिलने की जिद पर हाईटेंशन पावर ग्रिड के टॉवर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देना शुरू कर दी। लड़का सैकड़ों फीट ऊपर बैठ गया और लगातार अपनी कथित प्रेमिका का नाम ले रहा था।

This slideshow requires JavaScript.

घटना की जानकारी मिलते ही नादन थाना प्रभारी रेणुका मिश्रा, सब-इंस्पेक्टर वंदना द्विवेदी और प्रदीप तिवारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टॉवर की ऊंचाई इतनी अधिक थी कि नीचे से लाउडस्पीकर के माध्यम से समझाइश देना भी मुश्किल हो रहा था। करीब 5 घंटे तक प्रशासन और ग्रामीणों की सांसें थमी रहीं, क्योंकि लड़का अपनी जिद पर अड़ा रहा।

चूंकि मामला नाबालिगों से जुड़ा था, पुलिस ने लड़के की प्रेमिका को मौके पर बुलाना उचित नहीं समझा। इसके बजाय, अधिकारियों ने मनोवैज्ञानिक तरीके से लड़के को समझाया और भरोसा दिलाया। शाम करीब 5 बजे, 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लड़का सुरक्षित नीचे उतर गया।

नादन थाना प्रभारी ने बताया कि गुस्से और नादानी में युवक टॉवर पर चढ़ गया था। लड़के को नीचे उतारकर समझाइश दी गई और बाद में उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया। इस घटना ने पूरे इलाके में सुरक्षा और रोमांच का मिश्रित माहौल बना दिया।

Leave a Reply