Tuesday, June 2

This slideshow requires JavaScript.

सिवनी में नागपुर फोरलेन के पास टाइगर का हमला: किसान के बाड़े में मवेशी शिकार, वन विभाग ने बिछाए ट्रैप कैमरे

सिवनी: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में नागपुर फोरलेन के पास टाइगर की मौजूदगी ने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी। कुरई क्षेत्र में जंगल से निकलकर बाघ ने एक किसान के बाड़े में बंधे मवेशी का शिकार कर लिया। शिकार करते हुए बाघ का वीडियो भी सामने आया है, जिसने इलाके में खलबली मचा दी।

This slideshow requires JavaScript.

जानकारी के अनुसार, यह घटना सिवनी दक्षिण सामान्य वनमंडल के अंतर्गत कुरई मुख्यालय की सीमा में हुई। बाघ रामदयाल बिसेन के घर के पास करीब आया और वहां एक मवेशी का शिकार कर लिया। बाघ की दहाड़ और शिकार की आवाज से पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया।

गांव वालों ने बनाया वीडियो
बाघ की मौजूदगी और शिकार की खबर लगते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए। कई लोगों ने शिकार करते बाघ का वीडियो बनाया। यह इलाका जंगल से सटा होने के कारण यहां खूंखार बाघ कभी भी दिख सकते हैं।

वन विभाग ने की कार्रवाई
शिकार की सूचना पाते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बाघ ने वन विभाग को देख शिकार छोड़कर जंगल की ओर भाग लिया। वन विभाग के अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाकर बाघ की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दी है, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Leave a Reply