Saturday, May 23

This slideshow requires JavaScript.

जमीन विवाद में परिवार का कत्ल: पिता, भांजा और बेटे की हत्या, अंतिम संस्कार में रिश्तेदार-गांव वाले सब गायब

अशोकनगर: जिले के ग्राम करैया बनेट में जमीन जोतने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने पूरे परिवार को तहस-नहस कर दिया। बुधवार दोपहर दो सगे भाइयों – राजमहेंद्र यादव और कृष्णभान यादव – के बीच पिता खिलान यादव की जमीन को लेकर विवाद हुआ। इस झगड़े में पिता खिलान यादव और भांजा पवन यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घायल बेटे कृष्णभान यादव को भोपाल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

This slideshow requires JavaScript.

घटना के बाद दोनों परिवार और रिश्तेदारों में मातम छा गया। पुलिस की मौजूदगी में गुरुवार सुबह पिता का और शाम को छोटे पुत्र कृष्णभान यादव का अंतिम संस्कार किया गया। भांजा पवन यादव का अंतिम संस्कार उनके ग्राम महुआ खेड़ा में हुआ। अंतिम संस्कार में किसी भी रिश्तेदार या गांववाले की उपस्थिति नहीं रही, जिससे इलाके में खौफ और दहशत का माहौल बना हुआ है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आठ लोगों पर हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। दोनों मृतकों को भी आरोपी बनाया गया है। बड़े भाई राजमहेंद्र यादव की शिकायत पर कृष्णभान यादव, पवन यादव, छुट्टा यादव और कल्ला यादव के खिलाफ धारा 103(1), 109(1), 115(2), 296, 3(5)BNS के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं राधिका यादव की शिकायत पर राजमहेंद्र यादव, राजवीर यादव, धर्मवीर यादव और खिलान यादव के खिलाफ भी समान धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

अशोकनगर जिले के करैया बनेट ग्राम में हुई इस खूनी घटनाओं ने पूरे इलाके में सुरक्षा और भय का आलम बना दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।

Leave a Reply