आर्थिक तंगी से जूझ रही एमपी सरकार को बड़ी राहत: भूले हुए खातों में मिले 244 करोड़ रुपए
भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार के 1.28 लाख बंद पड़े सरकारी खातों में लगभग 244.76 करोड़ रुपये मिले हैं। ये रकम एक दशक से अधिक समय से इन खातों में पड़ी थी और किसी भी सरकारी योजना या खर्च के लिए इस्तेमाल नहीं हुई। वित्त विभाग ने अब इस फंड की रिकवरी की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बंद खातों की जानकारी स्क्रूटनी में आई सामने
राज्य के बंद सरकारी खातों की जानकारी हाल ही में फाइनेंस डिपार्टमेंट द्वारा सलाना बजट फाइनल करते समय सामने आई। अधिकारियों ने बताया कि यह राशि राज्य सरकार के कई आदिवासी कल्याण और विकास योजनाओं के लिए खोले गए अकाउंट्स में थी, लेकिन ये खातें वर्षों तक एक्टिव नहीं रहे।
आरबीआई से फंड रिकवरी की प्रक्रिया
आरबीआई के नियमों के मुताबिक 10 साल या उससे अधिक समय से बिना क्लेम वाले पैसे को डिपॉजिटर एजुकेशन एंड अवेयरनेस फंड में ट्रांसफर कर दिया जाता है। अब वित्त विभाग ने सभी डॉर्मेंट अकाउंट्स के...










