Monday, February 2

Madhya Pradesh

ब्रेकिंग न्यूज़: देवास में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Madhya Pradesh, State

ब्रेकिंग न्यूज़: देवास में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

देवास (मध्य प्रदेश): लोकायुक्त पुलिस ने सर्किट हाउस में चलाए गए सफल ट्रैप के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी रामप्रवेश तिवारी को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी के कब्जे से रिश्वत की नोटें बरामद की गई हैं। सूत्रों के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि अधिकारी ने कुछ काम कराने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। लोकायुक्त की त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। इस कार्रवाई से भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान को मजबूती मिली है। मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक सूत्रों के बयानों का इंतजार किया जा रहा है।...
ब्राह्मणों के बाद हाईकोर्ट तक, संतोष वर्मा ने पार की हदें: सरकार का सब्र टूटा, IAS की कुर्सी भी जा सकती हैमुनेश्वर कुमार, भोपाल
Madhya Pradesh, State

ब्राह्मणों के बाद हाईकोर्ट तक, संतोष वर्मा ने पार की हदें: सरकार का सब्र टूटा, IAS की कुर्सी भी जा सकती हैमुनेश्वर कुमार, भोपाल

लंबे इंतजार और लगातार चेतावनियों के बाद गुरुवार देर रात सरकार ने आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। उन्हें किसान एवं कृषि कल्याण विभाग के उप सचिव पद से हटाकर सामान्य प्रशासन विभाग में बिना काम के अटैच कर दिया गया। अब उनके पास कार्यालय जाना ही होगा, लेकिन कोई अधिकार या जिम्मेदारी नहीं रहेगी। संतोष वर्मा ने हाल ही में ब्राह्मण समाज और हाईकोर्ट पर विवादित बयान दिए, जिससे सरकार के लिए यह स्थिति असहनीय बन गई। इसके अलावा, उन्होंने एससी-एसटी को हाईकोर्ट सिविल जज न बनने देने का भी आरोप लगाया, जो पूरी तरह बेबुनियाद था। सरकार ने अब केंद्र को उनकी बर्खास्तगी की सिफारिश भेजने का निर्णय लिया है। उनके खिलाफ पहले से आरोप हैं कि उन्होंने कूटरचित दस्तावेजों के सहारे आईएएस में प्रमोशन लिया था। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी कारण उनका अपर सचिव पद का प्रमोशन रुक गया है। संतोष वर्मा...
मध्य प्रदेश में 40 साल बाद ‘लाल आतंक’ का अंत: आखिरी दो नक्सलियों ने सरेंडर किया, 41 जवानों ने दी शहादत
Madhya Pradesh, State

मध्य प्रदेश में 40 साल बाद ‘लाल आतंक’ का अंत: आखिरी दो नक्सलियों ने सरेंडर किया, 41 जवानों ने दी शहादत

बालाघाट। मध्य प्रदेश अब पूरी तरह नक्सलवाद मुक्त हो गया है। राज्य में लाल आतंक को खत्म करने की दिशा में आखिरी दो बचे नक्सली दीपक और रोहित ने गुरुवार को बालाघाट के कोरका क्षेत्र में सीआरपीएफ शिविर में हथियार डालकर सरेंडर किया। दीपक पर 29 लाख और रोहित पर 14 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इनके सरेंडर के साथ ही राज्य के नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका लगा। सरेंडर की घटनाओं ने दिया सकारात्मक संदेश सीएम मोहन यादव ने कहा कि अब मध्य प्रदेश पूरी तरह से नक्सलवाद से मुक्त हो गया है। उन्होंने जवानों के साहस और बलिदान को सलाम करते हुए कहा कि 11 दिसंबर को बालाघाट से लाल सलाम को आखिरी सलाम है। सीएम ने यह भी बताया कि पिछले 42 दिनों में एमपी, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ जोन में 42 नक्सलियों ने सरेंडर किया, जिन पर कुल 7.75 करोड़ रुपए का इनाम था। पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के निर्देशन में नक्सलियों के खिलाफ...
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के दो बड़े रिसॉर्ट्स पर फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई गंभीर लापरवाही उजागर, गंदगी देखकर दंग रह गए अधिकारी—नोटिस जारी
Madhya Pradesh, State

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के दो बड़े रिसॉर्ट्स पर फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई गंभीर लापरवाही उजागर, गंदगी देखकर दंग रह गए अधिकारी—नोटिस जारी

उमरिया। खजुराहो के रिसॉर्ट में हुए फूड पॉइजनिंग प्रकरण के बाद अब बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के दो प्रमुख रिसॉर्ट्स में फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। रीवा और शहडोल की उड़नदस्ता टीम ने ताज सफारी और मॉनसून फॉरेस्ट रिसॉर्ट में छापामार कार्रवाई की, जहां कई गंभीर खामियां उजागर हुईं। अधिकारियों ने लापरवाही का स्तर देखकर तत्काल नोटिस जारी किया और बड़ी कार्रवाई की सिफारिश की। ताज सफारी में बिना लाइसेंस बन रही थी ब्रेड निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि ताज सफारी रिसॉर्ट में ब्रेड निर्माण का काम बिना आवश्यक लाइसेंस के किया जा रहा था।इसके अलावा – बार में अल्कोहॉलिक बेवरेज स्टोर और बेचते पाए गए यह गतिविधि फूड लाइसेंस की शर्तों में शामिल नहीं मिस ब्रांडेड दलिया से भोजन तैयार किया जा रहा था लाइसेंस श्रेणी से बाहर खाद्य कारोबार संचालित टीम ने मौके से 5 फूड सैंपल लिए और ...
मोहन सरकार के 2 साल पर ऐतिहासिक उपलब्धि — मध्य प्रदेश नक्सलवाद से हुआ पूरी तरह मुक्त, सीएम बोले: “सरेंडर करो, वरना आखिरी सलाम…”
Madhya Pradesh, State

मोहन सरकार के 2 साल पर ऐतिहासिक उपलब्धि — मध्य प्रदेश नक्सलवाद से हुआ पूरी तरह मुक्त, सीएम बोले: “सरेंडर करो, वरना आखिरी सलाम…”

मध्य प्रदेश ने मोहन यादव सरकार के दो वर्ष पूरे होने से ठीक पहले एक ऐसी उपलब्धि हासिल कर ली है, जिसकी प्रतीक्षा प्रदेश दशकों से कर रहा था। केंद्र सरकार के 2026 तक देश को नक्सलमुक्त बनाने के लक्ष्य से पहले ही एमपी को पूरी तरह नक्सलमुक्त राज्य घोषित कर दिया गया है। यह घोषणा राज्य के लिए सुरक्षा और विकास के मोर्चे पर एक ऐतिहासिक क्षण है। “सबसे बड़ी उपलब्धि—40 साल पुरानी समस्या का अंत” : सीएम मोहन यादव टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्पष्ट कहा—“हमने हर फील्ड में काम किया है, लेकिन यदि एक उपलब्धि चुननी हो तो वह है नक्सलवाद का खत्म होना। जो लोग खून-खराबे में शामिल थे, वे या तो खत्म कर दिए गए या उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया।” उन्होंने बताया कि सरकार की रणनीति बिल्कुल स्पष्ट थी—“या तो सरेंडर करो और हम तुम्हें मुख्यधारा में लाएँगे, या फिर हमारे जवानों का आखिरी ...
नई नवेली बहू के हाथों बना स्नैक्स खाकर बेहोश हुए 9 ससुराली, लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार — मंदसौर में सनसनीखेज वारदात
Madhya Pradesh, State

नई नवेली बहू के हाथों बना स्नैक्स खाकर बेहोश हुए 9 ससुराली, लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार — मंदसौर में सनसनीखेज वारदात

मंदसौर। नंदवेल गांव में एक ऐसी घटना घटी जिसने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया। शादी के महज 20 दिन बाद नई बहू ज्योति ने अपने ही ससुराल वालों को जहर देकर बेहोश कर दिया और मौका पाकर लाखों रुपये के गहने व नकदी लेकर फरार हो गई। इस वारदात के बाद पूरा गांव दहशत में है और पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है। शादी के बाद दिखी संस्कारी, 20 दिन में बदल गई तस्वीर उत्तर प्रदेश के वाराणसी की रहने वाली ज्योति की शादी 20 नवंबर को मंदसौर के युवक से कराई गई थी।रिश्ता एक बिचौलिए के माध्यम से तय हुआ था और परिवार ने शादी में करीब 2.5 लाख रुपये खर्च किए थे। रिश्तेदारों का कहना है कि शुरुआत में ज्योति बहुत संस्कारी, मिलनसार और आज्ञाकारी दिखती थी। धीरे-धीरे उसने घरवालों का पूरा विश्वास जीत लिया। लेकिन बुधवार सुबह उसने सबको हैरान कर दिया। स्नैक्स में मिलाया जहर, 9 लोग हुए बेहोश परिवार के अन...
23 साल से फरार रेप आरोपी डॉक्टर छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार
Madhya Pradesh, State

23 साल से फरार रेप आरोपी डॉक्टर छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार

छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा पुलिस ने 23 साल से फरार चल रहे पूर्व बीएमओ डॉ. कुलवंत को छत्तीसगढ़ के भाटापारा से दबोच लिया। यह सफलता पुलिस को एक मोबाइल नंबर और मुखबिर की सूचना के चलते मिली। मामला 2002 का:जानकारी के अनुसार, डॉ. कुलवंत मूल रूप से भोपाल के निवासी हैं और वर्ष 2002 में चौरई क्षेत्र में बीएमओ के पद पर तैनात थे। उसी वर्ष उन पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ। मामले के दर्ज होते ही वह फरार हो गया और पिछले 23 सालों से लगातार अपना ठिकाना बदलते हुए पुलिस की पकड़ से दूर रहा। कैसे हुई गिरफ्तारी:पुलिस को आरोपी का एक मोबाइल नंबर मिला और मुखबिर से सूचना मिली कि वह छत्तीसगढ़ के भाटापारा में छिपा है। छिंदवाड़ा पुलिस की विशेष टीम तुरंत छत्तीसगढ़ पहुंची। स्थानीय थाना निरीक्षक की मदद से आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अभियान:छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने बताया...
इंदौर में लोक अदालत: ढोल-पीले चावल लेकर निगम अधिकारियों ने दुकानदारों को न्योता दिया
Madhya Pradesh, State

इंदौर में लोक अदालत: ढोल-पीले चावल लेकर निगम अधिकारियों ने दुकानदारों को न्योता दिया

इंदौर: 13 दिसंबर को इंदौर में आयोजित होने वाली विशेष नेशनल लोक अदालत में नगर निगम ने संपत्तिकर और जलकर के सरचार्ज पर 100 प्रतिशत तक की छूट देने की घोषणा की है। इस मौके पर निगम ने अनूठे तरीके से करदाताओं को आमंत्रित किया। नगर निगम की टीम ने ढोल-ढमाके और पीले चावल के साथ राजवाड़ा क्षेत्र में दुकानों का दौरा किया। निगम के एआरओ अनिल निकम और अन्य अधिकारी दुकानदारों को इस विशेष छूट के बारे में अवगत कराते हुए लोक अदालत में आने का न्योता दे रहे थे। उन्होंने बताया कि यह पहल करदाताओं को अपनी बकाया राशि का भुगतान करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से की गई है। मध्यप्रदेश में पहली बार:जैसे शादी में पीले चावल देकर आमंत्रण दिया जाता है, उसी तरह नगर निगम ने करदाताओं को लोक अदालत में आने के लिए पीले चावल और सूचना-पर्चे वितरित किए। अधिकारीयों का कहना है कि इस तरह के अनूठे प्रयास से लोग अपनी बकाया र...
प्री-बोर्ड में छात्रा के कपड़े उतरवाने का आरोप
Madhya Pradesh, State

प्री-बोर्ड में छात्रा के कपड़े उतरवाने का आरोप

जिले के प्रतिष्ठित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में प्री-बोर्ड परीक्षा के दौरान 10वीं की एक छात्रा के साथ कथित रूप से अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आने से बुधवार को स्कूल परिसर में हंगामा मच गया। आरोप है कि नकल के शक में ड्यूटी पर तैनात महिला शिक्षिका पूजा सोलंकी ने छात्रा के कपड़े उतरवाने का निर्देश दिया। छात्रा ने रोते हुए घर बताई आपबीती परीक्षा के बाद छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई। परिजन अगले ही दिन स्कूल पहुंचे और शिक्षिका एवं प्रबंधन से जवाब मांगने लगे। आरोप है कि करीब दो घंटे तक इंतजार कराया गया, लेकिन न तो शिक्षिका सामने आईं और न ही प्रबंधन की ओर से कोई स्पष्ट स्पष्टीकरण दिया गया। ABVP और अन्य संगठनों ने घेरा स्कूल घटना की भनक लगते ही ABVP कार्यकर्ता और अन्य हिंदू संगठनों के सदस्य विद्यालय पहुंच गए। उन्होंने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाज़ी की और छात्रा को न...
GMC में नर्सिंग परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर
Madhya Pradesh, State

GMC में नर्सिंग परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) में मंगलवार को नर्सिंग की सप्लीमेंट्री परीक्षा के दौरान मुन्नाभाई स्टाइल का एक बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। परीक्षा हॉल में बैठी एक छात्रा की शक्ल आधार कार्ड से मेल नहीं खाने पर ऑब्जर्वर को शक हुआ, और थोड़ी पूछताछ में ही पूरा भेद खुल गया। ऑब्जर्वर की नजर से बच न सकी फर्जी परीक्षार्थी परीक्षा हॉल में गहरा सन्नाटा था, लेकिन ऑब्जर्वर की पैनी दृष्टि एक छात्रा पर ठहर गई। उसके हाथ में आधार कार्ड तो अनु कुमारी का था, पर चेहरा बिल्कुल अलग। जब सख्ती से पूछताछ की गई तो छात्रा के होंसले टूट गए और उसने स्वीकार किया कि उसका नाम सानिया अली है, जो अशोका गार्डन की रहने वाली है।कॉलेज की राधिका जय नारायण ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 20 हजार के लालच में उतरी गलत राह पर कोहेफिजा पुलिस की पूछताछ में सानिया ने खुलासा किया कि वह असली परीक्षार्थी अनु कु...