झारखंडः चतरा में ACB की बड़ी कार्रवाई, आयुष पदाधिकारी 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
चतरा: झारखंड में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने एक और भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। चतरा के जिला आयुष पदाधिकारी राम प्रकाश वर्मा को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई ने जिले के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया।
रिश्वत की मांगACB के अनुसार, राम प्रकाश वर्मा ने टंडवा प्रखंड में पदस्थापित आयुष चिकित्सक डॉ. प्रिया कुमारी से विभागीय कार्यों के निष्पादन के एवज में 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने यह शिकायत हजारीबाग स्थित ACB कार्यालय में लिखित रूप में दर्ज कराई। शिकायत की जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।
एसीबी ने मौके पर किया गिरफ्तारएसपी आरिफ एकराम के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही राम प्रकाश वर्मा ने रिश्वत स्वीकार की, एसीबी ने चतरा सदर अस्पताल परिसर स्थित आयुष भवन में ...










