चतरा एयर एंबुलेंस हादसा: गलियों में सन्नाटा, हर आंख नम
लातेहार/चतरा, 24 फरवरी 2026: झारखंड के चतरा जिले में हुए दर्दनाक एयर एंबुलेंस हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। सिमरिया प्रखंड के कसरिया पंचायत के समीप हुई इस दुर्घटना में चंदवा निवासी संजय कुमार साव, उनकी पत्नी अर्चना देवी और 17 वर्षीय ध्रुव कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद चंदवा की गलियों में सन्नाटा पसरा है और हर आंख नम है।
संघर्षों से भरी रही संजय साव की जिंदगी
मूल रूप से चंदवा थाना क्षेत्र के रखात गांव निवासी संजय साव का जीवन संघर्षों से भरा रहा। वर्ष 2004 में नक्सल हिंसा में उनके पिता की हत्या कर दी गई थी। भय और असुरक्षा के माहौल में परिवार ने गांव छोड़ दिया और 2002 में चंदवा में नया घर बनाकर जीवन की नई शुरुआत की।
संजय ने वर्ष 2003 में बकोरिया में किराए पर ढाबा शुरू किया। अपने मिलनसार और सरल स्वभाव के कारण वे क्षेत्र में लोकप्रिय हो गए।
करीब एक सप्ताह पहले उनके ढाबे मे...










