सिनेमा के ‘हीमैन’ धर्मेंद्र का निधन, शोक में डूबा देश
पटना/मुंबई: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और ‘हीमैन’ के नाम से मशहूर धर्मेंद्र का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत से लेकर आम जनता तक शोक की लहर दौड़ गई। धर्मेंद्र ने अपने छह दशक से अधिक के करियर में सैकड़ों फिल्मों में अभिनय कर भारतीय सिनेमा में अमिट छाप छोड़ी।
PM मोदी और CM नीतीश ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर धर्मेंद्र को याद करते हुए लिखा,"धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत है। वे प्रतिष्ठित फिल्मी हस्ती और अद्भुत अभिनेता थे। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के साथ हैं। ऊँ शांति।"
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी श्रद्धांजलि देते हुए कहा,"लोकप्रिय फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र जी का निधन दुःखद है। यह कला एवं फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से...









