अयोध्या में ध्वजारोहण, सीतामढ़ी में विवाहोत्सव: जानकी जन्मभूमि पुनौराधाम में सदियों पुरानी परंपरा का उल्लास
सीतामढ़ी/अयोध्या: भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या, माता सीता की प्राकट्यस्थली सीतामढ़ी और उनके विवाह स्थल जनकपुर – ये तीनों पौराणिक स्थल आपस में धार्मिक रूप से जुड़े हुए हैं। माता सीता के पिता राजा जनक के गृह जनकपुर में भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। इसी अवसर पर हर साल मिथिला क्षेत्र में विवाह पंचमी अत्यंत धूमधाम और उल्लास के साथ मनाई जाती है।
सीतामढ़ी में उत्सव की तैयारी:अयोध्या में रामलला मंदिर पर 25 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा। वहीं, सीतामढ़ी में जानकी जन्मभूमि पुनौराधाम और शहर स्थित जानकी मंदिर में विवाह पंचमी को लेकर विशेष तैयारी की गई है। महंत कौशल किशोर दास के शिष्य रामकुमार दास ने बताया कि सोमवार को पूजा-मटकोर और मंगलवार को विवाहोत्सव का मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। शाम 7.30 बजे पूजा-मटकोर और 8.30 बजे हल्दी कार्यक्रम के साथ धार्मिक अनुष...









