बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू, तेजस्वी यादव ने सरकार पर किया तीखा हमला राज्यपाल के अभिभाषण के बाद नेता प्रतिपक्ष ने कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर जताई चिंता
पटना। बिहार विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। राज्यपाल ने अपने भाषण में सरकार की प्राथमिकताओं और भविष्य की योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क एवं पुल निर्माण, वंचित और कमजोर वर्गों के लिए चल रही योजनाओं का विस्तार से जिक्र किया। राज्यपाल ने कहा कि सरकार न्याय और विकास के सिद्धांतों के साथ लोगों की खुशहाली के लिए निरंतर प्रयासरत है।
उनके भाषण में महिला रोजगार के लिए जीविका दीदियों को आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की गई। राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि सभी सदस्य इस सत्र में अपनी रचनात्मक भूमिका निभाएंगे।
हालांकि, राज्यपाल के अभिभाषण के बाद नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी प्रमुख तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार सरकार पर तीखा हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि राज्यपाल का भाषण केवल सरकार द्वारा तैयार कराई गई औपचारिक बातें हैं। उन्होंने बिह...










