Thursday, March 26

बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू, तेजस्वी यादव ने सरकार पर किया तीखा हमला राज्यपाल के अभिभाषण के बाद नेता प्रतिपक्ष ने कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर जताई चिंता

पटना। बिहार विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। राज्यपाल ने अपने भाषण में सरकार की प्राथमिकताओं और भविष्य की योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क एवं पुल निर्माण, वंचित और कमजोर वर्गों के लिए चल रही योजनाओं का विस्तार से जिक्र किया। राज्यपाल ने कहा कि सरकार न्याय और विकास के सिद्धांतों के साथ लोगों की खुशहाली के लिए निरंतर प्रयासरत है।

This slideshow requires JavaScript.

उनके भाषण में महिला रोजगार के लिए जीविका दीदियों को आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की गई। राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि सभी सदस्य इस सत्र में अपनी रचनात्मक भूमिका निभाएंगे।

हालांकि, राज्यपाल के अभिभाषण के बाद नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी प्रमुख तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार सरकार पर तीखा हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि राज्यपाल का भाषण केवल सरकार द्वारा तैयार कराई गई औपचारिक बातें हैं। उन्होंने बिहार की कानून-व्यवस्था, अपराध और भ्रष्टाचार पर गंभीर चिंता जताई।

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में बलात्कार, हत्या, अपहरण और गोलीबारी जैसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। उन्होंने सीबीआई की जांचों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए और राज्य में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। तेजस्वी ने कहा, “बिहार हर पैरामीटर पर पीछे है, लेकिन भ्रष्टाचार और अपराध में नंबर वन है।”

उन्होंने रोजगार के दावों और केंद्रीय बजट में बिहार की उपेक्षा पर भी सवाल उठाया। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन के वादों में स्पष्टता नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछला बजट केवल चुनाव के कारण बिहार को याद किया गया, अब अन्य राज्यों पर ध्यान दिया जा रहा है।

बजट सत्र सोमवार से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलेगा, जिसमें 3 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया जाएगा और राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी।

Leave a Reply