Thursday, June 18

Bihar

बिहार से गुजरेगा वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेनें
Bihar, State

बिहार से गुजरेगा वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेनें

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026 में देशभर में सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा की, जिसमें वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर भी शामिल है। यह परियोजना बिहार के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है और राज्य की आर्थिक एवं सामाजिक सूरत बदलने की क्षमता रखती है। कॉरिडोर की लंबाई और गति वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की कुल लंबाई लगभग 700 किलोमीटर होगी। विशेषज्ञों के अनुसार, इस रूट पर ट्रेनें 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी, जिससे यात्रा का समय और दक्षता दोनों में उल्लेखनीय सुधार होगा। बिहार के किन शहरों से गुजरेगा कॉरिडोर प्रस्तावित रूट बिहार के प्रमुख रेलवे शहरों बक्सर, आरा, पटना, कटिहार और किशनगंज से होकर गुजरेगा। पटना और कटिहार जैसे शहर इस कॉरिडोर पर महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभर सकते हैं। परियोजना से लाभ र...
बिहार में इंटर की परीक्षा आज से शुरू, पटना-मुजफ्फरपुर में ट्रैफिक पुलिस की भी ‘इम्तिहान’, बनी खास रणनीति
Bihar, State

बिहार में इंटर की परीक्षा आज से शुरू, पटना-मुजफ्फरपुर में ट्रैफिक पुलिस की भी ‘इम्तिहान’, बनी खास रणनीति

पटना/मुजफ्फरपुर। बिहार में आज से बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 शुरू हो गई है। परीक्षा के मद्देनज़र पटना और मुजफ्फरपुर की सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष रणनीति तैयार की है, ताकि परीक्षा केंद्रों तक छात्रों को समय पर पहुँचने में कोई परेशानी न हो और शहर में ट्रैफिक जाम से निपटा जा सके। राज्यभर में इस बार 1,762 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसमें लगभग 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हैं। पटना जिले में 84 केंद्रों पर कुल 73,963 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 38,037 छात्राएं शामिल हैं। मुजफ्फरपुर जिले में 81 केंद्रों पर 58,000 से अधिक परीक्षार्थी एग्जाम देंगे। परीक्षा शिफ्ट और विषय जैसा कि हर बार होता है, इस बार भी परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी— प्रथम शिफ्ट: सुबह30 बजे से द्वितीय शिफ्ट: दोपहर 2 बजे से छात...
बगहा में सनसनी: घर के आंगन से संदिग्ध विस्फोटक बरामद, इलाके में दहशत
Bihar, State

बगहा में सनसनी: घर के आंगन से संदिग्ध विस्फोटक बरामद, इलाके में दहशत

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बगहा अनुमंडल के चौतरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत वृति टोला गांव में एक मकान के आंगन से संदिग्ध विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। विस्फोटक मिलने की सूचना फैलते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वृति टोला निवासी नीरज राव के घर के आंगन में अज्ञात बदमाशों द्वारा कथित तौर पर विस्फोटक सामग्री फेंक दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही बगहा के पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल और एसडीपीओ कुमार देवेंद्र के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस ने तत्काल पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। खनन में प्रयुक्त विस्फोटक होने की आशंका पुलिस ने मौके से ट्यूब के आकार की तीन संदिग्ध वस्तुएं बरामद की हैं। सुरक्षा के मद्देनज़र इन्हें पास स्थित एक निजी विद्यालय के परिसर में सुरक्षित स्थान पर स्था...
बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज से, मगध के 13 नए विधायकों पर टिकी निगाहें
Bihar, State

बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज से, मगध के 13 नए विधायकों पर टिकी निगाहें

गयाजी। बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज सोमवार, 2 फरवरी से शुरू हो रहा है। इस सत्र के दौरान राजनीतिक हलकों और आम जनता की खास नजरें मगध क्षेत्र के उन 13 विधायकों पर रहेंगी, जो पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। इन नव निर्वाचित विधायकों से न सिर्फ उनके क्षेत्रों की जनता को बड़ी उम्मीदें हैं, बल्कि सदन में उनके व्यवहार, प्राथमिकताओं और सक्रियता को लेकर भी खास उत्सुकता है। मगध क्षेत्र से कुल 26 विधायक विधानसभा में हैं, जिनमें से आधे से अधिक पहली बार सदन का हिस्सा बने हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि नए विधायकों की भूमिका हमेशा चर्चा में रहती है, क्योंकि उनसे जनता अपेक्षाकृत अधिक उम्मीदें रखती है और उनका सदन में रुख व शैली पहले से तय नहीं मानी जाती। गया जिले के चार विधायक पहली बार सदन में गया जिले की टेकारी, अतरी, गुरुआ और शेरघाटी विधानसभा सीटों से निर्वाचित विधायक पहली बार विधानसभा ...
घरवाली–बाहरवाली के विवाद में गई विवाहिता की जान, अवैध संबंध और दूसरी शादी के बाद सनसनीखेज कांड
Bihar, State

घरवाली–बाहरवाली के विवाद में गई विवाहिता की जान, अवैध संबंध और दूसरी शादी के बाद सनसनीखेज कांड

अररिया। बिहार के अररिया जिले के फुलकाहा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। मामला अवैध संबंध, चोरी-छिपे दूसरी शादी और पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान नरपतगंज नगर पंचायत वार्ड संख्या एक निवासी 30 वर्षीय प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। वह तीन बच्चों की मां थी और अपने पति अजय कुमार दास के साथ ससुराल में रहती थी। रविवार को उसका शव घर के एक कमरे में संदिग्ध हालत में मिला। अवैध संबंध और दूसरी शादी का आरोप मृतका की मां रेणु देवी ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के पति का गांव की ही एक महिला से पिछले एक वर्ष से अवैध संबंध था। इसी दौरान उसने चोरी-छिप...
सोशल मीडिया पर ‘भौकाल’ दिखाना पड़ा भारी, हथियार संग रील ने पहुंचाया जेल
Bihar, State

सोशल मीडिया पर ‘भौकाल’ दिखाना पड़ा भारी, हथियार संग रील ने पहुंचाया जेल

औरंगाबाद। सोशल मीडिया पर दबदबा दिखाने और ‘भौकाल’ बनाने की कोशिश दो युवकों को भारी पड़ गई। इंस्टाग्राम पर अवैध हथियार के साथ रील पोस्ट करना उनकी बड़ी भूल साबित हुआ और यह शौक उन्हें सलाखों के पीछे ले गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए फेसर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा और घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है। यह मामला सोशल मीडिया पर हथियारों के खुले प्रदर्शन पर पुलिस की सख्त निगरानी और कार्रवाई का ताजा उदाहरण है। हथियार लहराते वीडियो से खुला मामला पुलिस के अनुसार, शनिवार को फेसर थानाध्यक्ष वर्षा कुमारी को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के एक युवक ने सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए वीडियो अपलोड किया है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फेसरा गांव में छ...
केंद्रीय बजट 2026 ‘विकसित भारत’ के संकल्प को देगा मजबूती: सम्राट चौधरी
Bihar, State

केंद्रीय बजट 2026 ‘विकसित भारत’ के संकल्प को देगा मजबूती: सम्राट चौधरी

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्रीय बजट 2026-27 को वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के विज़न को साकार करने की दिशा में मजबूत आधार रखने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर आधारित है और देश की समृद्धि की यात्रा में जनभागीदारी को और सशक्त करेगा। उपमुख्यमंत्री ने रविवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह लगातार नौवां बजट है, जो दीर्घकालिक सोच और समावेशी विकास का स्पष्ट रोडमैप पेश करता है। उन्होंने कहा कि बजट में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य और परिवहन से जुड़े प्रस्तावों से बिहार को विशेष लाभ मिलेगा। सम्राट चौधरी ने बताया कि वाराणसी से सिलीगुड़ी के बीच प्रस्तावित उच्च-गति रेल कॉरिडोर बिहार से होकर गुजरेगा, जिससे राज्य की कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। इसके अलावा वाराणसी–...
बिहार में अधिकतम तापमान में गिरावट से दिन में बढ़ी ठंडक, दो दिनों में मिलेगी राहत
Bihar, State

बिहार में अधिकतम तापमान में गिरावट से दिन में बढ़ी ठंडक, दो दिनों में मिलेगी राहत

  पटना। बिहार में मौसम ने फिर बदलाव का रुख दिखाया है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के असर से राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे दिन में ठंडक बढ़ गई है। वहीं अगले दो दिनों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना है और ठंड से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी पटना समेत राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस कम हुआ। न्यूनतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। राज्य का सबसे ठंडा स्थान भागलपुर का सबौर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान 25.02 डिग्री सेल्सियस फारबिसगंज में दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने चेताया है कि राज्य के उत्तर-मध्य और दक्षिण-मध्य भागों में ठंडी हवाओं के कारण ठंडक बढ़ सकती है। कई इलाकों में सुबह के...
नीट छात्रा की संदिग्ध मौत: बिहार सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की, तेजस्वी यादव ने साधा निशाना
Bihar, State

नीट छात्रा की संदिग्ध मौत: बिहार सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की, तेजस्वी यादव ने साधा निशाना

पटना: पटना के एक निजी छात्रावास में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले की अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच करेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत सरकार को पत्र लिखकर इस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच पारदर्शी, निष्पक्ष और न्यायपूर्ण हो, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिले और किसी भी स्तर पर संदेह की गुंजाइश न रहे। बिहार के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि सीएम ने नीट छात्रा की हत्या या संदिग्ध मौत के मामले में सीबीआई से जांच की मांग की है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जांच पूरी तरह से न्यायसंगत तरीके से हो। इस फैसले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर पोस्ट करते हुए कहा कि बिहार सरकार ने केस को सीबीआई को सौंपकर यह साबित कर दिया कि राज्य का प्रशासनिक ढांचा भ...
कर्ण की राजधानी चंपानगर है आज का भागलपुर, मोहल्लों के नामों में भी छुपा इतिहास
Bihar, State

कर्ण की राजधानी चंपानगर है आज का भागलपुर, मोहल्लों के नामों में भी छुपा इतिहास

  भागलपुर: बिहार का भागलपुर शहर अपनी ऐतिहासिक विरासत के लिए सदियों से प्रसिद्ध है। महाभारत के चर्चित योद्धा कर्ण से जुड़ा यह नगर पहले चंपा नगर के नाम से जाना जाता था। इतिहासकारों के अनुसार, ईसा पूर्व 5वीं सदी में अस्तित्व में आया यह शहर कभी भारत के प्रमुख नगरों में शुमार था। इतिहास के आईने में भागलपुर भागलपुर सिल्क नगरी के रूप में प्रसिद्ध है और इसका पौराणिक नाम भगदतपुरम था, जिसका अर्थ है – भाग्यशाली स्थल। प्राचीन काल में इसे चंपावती, मलिनी, चम्पापुरी और कला मलिनी जैसे नामों से भी जाना जाता था। अंग महाजनपद का यह क्षेत्र गंगा के मैदानी इलाके में स्थित था और भारतीय सम्राटों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इतिहास में यहां कई संघर्ष और युद्ध हुए, जिनमें वर्चस्व के लिए अनेक सेनाएं भिड़ती रहीं। वेदों और महाकाव्यों में भागलपुर अथर्ववेद में अंग महाजनपद का उल्लेख मिलता है। महाभारत में इसे ती...