Wednesday, April 8

Sports

अपने घर पर खुलकर नहीं घूम सकते राशिद खान, बुलेटप्रूफ कार में ही करते हैं सफर
Sports

अपने घर पर खुलकर नहीं घूम सकते राशिद खान, बुलेटप्रूफ कार में ही करते हैं सफर

    नई दिल्ली: अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान दुनियाभर में अपनी गेंदबाजी के लिए मशहूर हैं, लेकिन अपने देश में वह आम लोगों की तरह सड़क पर नहीं निकल सकते। सुरक्षा के कारण उन्हें बुलेटप्रूफ कार का इस्तेमाल करना पड़ता है।   पूर्व इंग्लैंड कप्तान केविन पीटरसन को दिए इंटरव्यू में राशिद ने बताया कि काबुल की सड़कों पर वह खुलकर नहीं चल सकते। राशिद ने कहा, “मेरे पास बुलेटप्रूफ कार है। यह मेरी सुरक्षा के लिए है। कोई मुझे शूट नहीं करेगा, लेकिन आप गलत समय पर गलत जगह नहीं रहना चाहते। अफगानिस्तान में यह सामान्य है। हर जाने-माने व्यक्ति के पास यह है।”   अफगानिस्तान में 2021 में तालिबान की सत्ता में वापसी के बाद स्थिति काफी असुरक्षित हो गई थी। अमेरिका की सेना ने देश से वापसी की, और राष्ट्रपति अशरफ घानी को देश छोड़ना पड़ा। उस समय राशिद देश के बाहर थे और अपने परिवार की सुरक...
On This Day 1972: दिव्यांग गेंदबाज भगवत चंद्रशेखर का इतिहास, जो आज तक नहीं टूटा
Sports

On This Day 1972: दिव्यांग गेंदबाज भगवत चंद्रशेखर का इतिहास, जो आज तक नहीं टूटा

    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट की मशहूर स्पिन चौकड़ी में शुमार लेग स्पिनर भगवत चंद्रशेखर का दायां हाथ बचपन में ही पोलियो की चपेट में आ गया था। लेकिन इस कमजोरी ने उन्हें कमजोर नहीं बल्कि असाधारण बना दिया। अपने कमजोर हाथ से ही चंद्रशेखर ने ऐसी तेज और छलकद स्पिन गेंदबाजी की कि दुनिया के बड़े बल्लेबाज भी कांपते थे।   23 दिसंबर, 1972: बेस्ट टेस्ट परफॉर्मेंस दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच के तीसरे दिन चंद्रशेखर ने इतिहास रच दिया। पहले दिन टीम इंडिया 173 रन पर ऑल आउट हो गई थी, लेकिन चंद्रशेखर ने 41.5 ओवर में महज 79 रन देकर 8 विकेट चटकाए। यह उनका करियर का बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस रहा और तब तक किसी भारतीय गेंदबाज के लिए यह रिकॉर्ड अद्वितीय था।   हालांकि इस मैच को इंग्लैंड ने जीत लिया, लेकिन चंद्रशेखर की जादुई गेंदबाजी ने सीरीज में भारत को जीत ...
वनडे में 150 का आंकड़ा न छू पाने वाले 5 दिग्गज बल्लेबाज, 17 शतक लगाने वाले भारतीय का भी नाम शामिल
Sports

वनडे में 150 का आंकड़ा न छू पाने वाले 5 दिग्गज बल्लेबाज, 17 शतक लगाने वाले भारतीय का भी नाम शामिल

    नई दिल्ली: वनडे क्रिकेट में 150 या उससे अधिक रन बनाना खिलाड़ियों के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। 1971 में पहला वनडे मैच खेले जाने के बाद से अब तक 100 से ज्यादा बल्लेबाज एक पारी में 150 या उससे अधिक रन बना चुके हैं। लेकिन कई दिग्गज खिलाड़ी हैं, जिन्होंने शानदार करियर के बावजूद यह आंकड़ा कभी नहीं छू पाया।   महेला जयवर्धने (श्रीलंका) श्रीलंका के महान बल्लेबाज महेला जयवर्धने ने 19 शतकों और 77 अर्धशतकों की मदद से 12,650 रन बनाए। उनकी सबसे बड़ी पारी 144 रनों की रही।   शिखर धवन (भारत) भारत के ओपनर शिखर धवन ने 167 वनडे मैचों में 6,793 रन बनाए। उनके नाम 17 शतक और 39 अर्धशतक हैं, लेकिन उनकी सबसे बड़ी पारी 143 रनों की ही रही।   जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस ने 328 वनडे मैचों में 11 शतकों और 86 अर्धशतकों के साथ 11,579 रन ...
दिल्ली कैपिटल्स का नया कप्तान: जेमिमा रोड्रिग्स को मिलने जा रही है जिम्मेदारी
Sports

दिल्ली कैपिटल्स का नया कप्तान: जेमिमा रोड्रिग्स को मिलने जा रही है जिम्मेदारी

    नई दिल्ली: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है। पिछले तीन सीजन में फाइनल तक का सफर तय करने के बावजूद खिताब से चूक चुकी फ्रेंचाइजी अब नई कप्तान के साथ चौथे सीजन में दम दिखाने की तैयारी में है।   टीम के पहले कप्तान मेग लेनिंग के यूपी वॉरियर्स में शामिल होने के बाद दिल्ली को नई कप्तान की तलाश थी। ऐसे में टीम ने उपकप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर भरोसा जताया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, जेमिमा जल्द ही दिल्ली कैपिटल्स की नई कप्तान बन सकती हैं।   फ्रेंचाइजी ने जेमिमा को ऑक्शन से पहले रिटेन किया था और पहले सीजन में उन्हें पहली खिलाड़ी के रूप में विडिंग किया था। टीम में मौजूदा साउथ अफ्रीकी कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट जैसी अनुभवी खिलाड़ी होने के बावजूद, दिल्ली ने भारतीय कप्तान पर भरोसा जताया है। को-ओनर पार्थ जिंदल ने पहले ...
बीसीसीआई का ऐतिहासिक फैसला: घरेलू महिला क्रिकेटर्स की मैच फीस दोगुनी से अधिक बढ़ी
Sports

बीसीसीआई का ऐतिहासिक फैसला: घरेलू महिला क्रिकेटर्स की मैच फीस दोगुनी से अधिक बढ़ी

    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने घरेलू महिला क्रिकेट में ऐतिहासिक फैसला लेते हुए खिलाड़ियों की मैच फीस दोगुनी से भी ज्यादा बढ़ा दी है। अब एक वरिष्ठ महिला खिलाड़ी घरेलू टूर्नामेंटों में प्रतिदिन 50,000 से 60,000 रुपये तक कमा सकती हैं।   यह कदम भारत की पहली वर्ल्ड कप जीत के बाद महिला क्रिकेट को समान वेतन की दिशा में बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है और इसे बोर्ड की शीर्ष परिषद ने भी मंजूरी दे दी है।   महिला क्रिकेटर्स के लिए नया मैच फीस स्ट्रक्चर:   सीनियर महिला खिलाड़ी (वनडे/बहुदिवसीय प्रतियोगिताओं):   प्लेइंग इलेवन: ₹50,000 प्रति दिन रिजर्व खिलाड़ी: ₹25,000 प्रति दिन राष्ट्रीय टी20 टूर्नामेंट:   प्लेइंग इलेवन: ₹25,000 प्रति मैच रिजर्व खिलाड़ी: ₹12,500 प्रति मैच पूरे सत्र में खेलने वाली महिला क्रिकेटर 12 लाख से 14 लाख रुप...
The Ashes 2025: ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान बदला, नाथन लायन और पैट कमिंस बॉक्सिंग डे टेस्ट से बाहर
Sports

The Ashes 2025: ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान बदला, नाथन लायन और पैट कमिंस बॉक्सिंग डे टेस्ट से बाहर

  मेलबर्न: इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस एशेज सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। पांच मैचों की सीरीज के पहले तीन मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है। अब 26 दिसंबर से मेलबर्न में चौथा टेस्ट, जिसे बॉक्सिंग डे टेस्ट कहते हैं, खेला जाएगा। इस मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है।   कमिंस और लायन होंगे अनुपस्थित कप्तान पैट कमिंस और अनुभवी ऑफ़ स्पिनर नाथन लायन बॉक्सिंग डे टेस्ट में नहीं खेलेंगे। लायन तीसरे टेस्ट में डाइव मारते समय चोटिल हो गए थे और उनके हैमस्ट्रिंग की समस्या गंभीर है। उन्हें सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है और वह लंबे समय तक बाहर रह सकते हैं। उनकी जगह युवा ऑफ़ स्पिनर टॉड मर्फी को टीम में शामिल किया गया है। 25 साल के मर्फी ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 7 टेस्ट खेले हैं और 22 विकेट लिए हैं।   स्टीव स्मिथ को मिली कप्तानी पैट कमिंस को ...
Year Ender 2025: टीम इंडिया पर सालभर रहे विवादों के बादल, चैंपियंस ट्रॉफी से लेकर नो-हैंडशेक तक
Sports

Year Ender 2025: टीम इंडिया पर सालभर रहे विवादों के बादल, चैंपियंस ट्रॉफी से लेकर नो-हैंडशेक तक

    नई दिल्ली: साल 2025 भारतीय क्रिकेट के लिए मिली-जुली छवि लेकर आया। जहां भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर नए कीर्तिमान स्थापित किए, वहीं कई विवाद भी सुर्खियों में रहे। इन विवादों ने न केवल भारतीय क्रिकेट बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समुदाय में भी हलचल मचाई। आइए जानते हैं साल 2025 के पांच सबसे बड़े विवाद:   चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान नहीं जाने का विवाद साल का पहला बड़ा विवाद तब उठा जब भारत ने पाकिस्तान में आयोजित होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी खेलने से इंकार कर दिया। यह मामला इतना बढ़ा कि क्रिकेट वर्ल्ड दोनों देशों के पक्ष में बंट गया। अंततः ICC की मध्यस्थता में भारत ने यूएई में अपने मैच खेले और पाकिस्तान भी अब किसी ICC टूर्नामेंट के लिए भारत नहीं आएगा।   एशिया कप में नो-हैंडशेक विवाद एशिया कप 2025 में भारत ने सुरक्षा कारणों और हालिया ...
अंडर-19 एशिया कप फाइनल हार: BCCI ने उठाया कड़ा कदम, सीधे कोच और कप्तान से बातचीत
Sports

अंडर-19 एशिया कप फाइनल हार: BCCI ने उठाया कड़ा कदम, सीधे कोच और कप्तान से बातचीत

    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के हाथों मिली 191 रनों की शर्मनाक हार को गंभीरता से लिया है। बोर्ड ने तय किया है कि इस बार केवल टीम मैनेजर की रिपोर्ट पर निर्भर नहीं किया जाएगा, बल्कि हेड कोच ऋषिकेश कानिटकर और कप्तान आयुष म्हात्रे से सीधे बातचीत कर इस प्रदर्शन पर स्पष्टीकरण लिया जाएगा।   फाइनल में भारतीय टीम का पतन दुबई में खेले गए खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान की टीम हर विभाग में भारत पर भारी रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने समीर मिन्हाज की 172 रनों की शानदार पारी की बदौलत 347/8 का विशाल स्कोर खड़ा किया।   भारत की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। टूर्नामेंट की शुरुआत में 171 रन बनाने वाले वैभवी सूर्यवंशी केवल 26 रन बना सके, जबकि कप्तान आयुष म्हात्रे मात्र 2 रन पर आउट हुए। पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ...
टी20 वर्ल्ड कप 2026: 2021 के पांच खिलाड़ियों के साथ भारत की टीम तैयार, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान
Sports

टी20 वर्ल्ड कप 2026: 2021 के पांच खिलाड़ियों के साथ भारत की टीम तैयार, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान

    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2026 के आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे, जबकि अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है।   रोचक बात यह है कि इस टीम में ऐसे पांच खिलाड़ी भी शामिल हैं जिन्होंने 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। आइए जानते हैं उनका पिछला प्रदर्शन:   ईशान किशन विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को 2021 में केवल एक मैच खेलने का मौका मिला था। उस मुकाबले में उन्होंने 4 रन बनाए।   सूर्यकुमार यादव अब टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 2021 के टूर्नामेंट में 4 मैचों में कुल 42 रन बनाए थे।   वरुण चक्रवर्ती भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने 2021 में 3 मैच खेले, लेकिन कोई विकेट नहीं ले सके थे।   जसप्र...
IPL 2026 ऑक्शन: रिकॉर्ड कीमत, रिकॉर्ड दबाव — अब तक सबसे महंगे बिके खिलाड़ियों का कैसा रहा प्रदर्शन?
Sports

IPL 2026 ऑक्शन: रिकॉर्ड कीमत, रिकॉर्ड दबाव — अब तक सबसे महंगे बिके खिलाड़ियों का कैसा रहा प्रदर्शन?

    इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मिनी ऑक्शन को भले ही कुछ दिन बीत चुके हों, लेकिन फ्रेंचाइजियों द्वारा खेले गए बड़े दांव अब भी चर्चा में हैं। 16 दिसंबर को हुए इस ऑक्शन में एक बार फिर करोड़ों की बोली ने नए रिकॉर्ड बनाए और यह सवाल खड़ा कर दिया कि क्या भारी कीमत हमेशा दमदार प्रदर्शन की गारंटी होती है?   इस बार ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरुन ग्रीन और श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथिशा पथिराणा सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने, जबकि प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा अनकैप्ड खिलाड़ियों में सबसे ऊंची कीमत पाने वाले नाम रहे। इतिहास गवाह है कि रिकॉर्ड कीमत के साथ खिलाड़ी पर उम्मीदों और दबाव का बोझ भी कई गुना बढ़ जाता है।   पंत: कीमत भारी, प्रदर्शन हल्का   आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, जो आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली थी। हालांकि पंत...