जयपुर में रोहित शर्मा का जबरदस्त ऑरा, फैंस ने तोड़ दी सिक्योरिटी!
जयपुर: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मौजूदा वनडे खिलाड़ी रोहित शर्मा का फैंस के बीच क्रेज़ अब भी बरकरार है। मुंबई की तरफ से विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में खेल रहे रोहित शर्मा को देखने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सैकड़ों फैंस जुट गए।
नेट प्रैक्टिस सेशन के दौरान रोहित के पास पहुंचने के लिए फैंस ने सुरक्षा की परवाह किए बिना धक्का-मुक्की की और स्टेडियम की सिक्योरिटी लेयर को पार कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि फैंस उन्हें घेरकर सेल्फी और ऑटोग्राफ लेने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, रोहित शर्मा भी इस भीड़ से खुश नजर नहीं आए और उनके चेहरे पर गुस्से की झलक साफ देखी जा सकती है।
सूत्रों के अनुसार, यह स्टेडियम का प्रतिबंधित क्षेत्र था, जहाँ केवल खिलाड़ी और अधिकारी ही प्रवेश कर सकते थे। फैंस द्वारा घेरा जाने पर सुरक्षा कर्मियों ने रोहित को...










