टी20 वर्ल्ड कप 2026: पाकिस्तान के खिलाफ किस प्लेइंग-11 के साथ उतरेगा भारत? जानिए पूरी रणनीति
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का सबसे बड़ा महामुकाबला देखने को मिलेगा। यह हाई-वोल्टेज मैच 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक राइवलरी को देखते हुए फैंस में इस मुकाबले को लेकर जबरदस्त उत्साह है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में होगा। हाल के वर्षों में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबलों में टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। साल 2025 में भी भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अधिक मैच जीते थे, जिससे भारतीय टीम का आत्मविश्वास चरम पर है।
भारतीय टीम का ऐलान
बीसीसीआई ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय दल की घोषणा कर दी है। टीम की कमान विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, जबकि अक्षर पटेल को उपकप्तान...










