Thursday, February 26

punjab & hariyana

डॉक्टर्ड वीडियो मामला: जालंधर कोर्ट ने दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी को दी बड़ी राहत, कपिल मिश्रा और बीजेपी को झटका
punjab & hariyana, State

डॉक्टर्ड वीडियो मामला: जालंधर कोर्ट ने दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी को दी बड़ी राहत, कपिल मिश्रा और बीजेपी को झटका

चंडीगढ़/जालंधर: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को सिख धर्म गुरुओं के अपमान से जुड़े मामले में बड़ी राहत मिली है। पंजाब की जालंधर कोर्ट ने फॉरेंसिक जांच के बाद यह पाया कि दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया वीडियो डॉक्टर्ड (छेड़छाड़ किया हुआ) था। जालंधर के एडीशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने मेटा, एक्स और टेलीग्राम को 24 घंटे के अंदर संबंधित वीडियो क्लिप हटाने का आदेश दिया। कोर्ट ने फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि वीडियो में ऑडियो को डिजिटल रूप से बदला गया था। सिंह साहिबानों और नौवें सिख गुरु गुरु तेग बहादुर के बारे में कथित विवादास्पद टिप्पणी दिखाने वाली यह क्लिप जालंधर साइबर क्राइम पुलिस के आवेदन पर जांच के बाद सार्वजनिक व्यवस्था और धार्मिक सद्भाव के लिए खतरा मानी गई। कोर्ट ने सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 (नियम 3...
श्री अकाल तख़्त साहिब के आदेश सिर-माथे स्वीकार हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
punjab & hariyana, State

श्री अकाल तख़्त साहिब के आदेश सिर-माथे स्वीकार हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

अमृतसर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज नंगे पांव श्री अकाल तख़्त साहिब में अरदास करते हुए सिख धर्म की सर्वोच्च संस्था के समक्ष अपने पूर्ण सम्मान और विनम्रता का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने जत्थेदार साहिब के समक्ष अपने पूर्व बयानों पर स्पष्टीकरण दिया और दोहराया कि वे श्री अकाल तख़्त साहिब की सर्वोच्चता में विश्वास रखते हैं और इसके हर निर्णय को सिर-माथे स्वीकार करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने जत्थेदार साहिब के आदेश पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर सभी सवालों के जवाब दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्री अकाल तख़्त साहिब की अथॉरिटी को चुनौती देना या कमजोर करना उनके विचार में कभी संभव नहीं है। भगवंत मान ने कहा कि उनका और उनके परिवार का हर कार्य इस पवित्र संस्था के आदेशों के अनुरूप रहेगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने जत्थेदार साहिब को 25,000 से 30,000 पन्नों की शिकायतें सौंपीं, ज...
साइबर ठगों के लिए बैंक खाते खोलने के आरोप में गुरुग्राम बैंक मैनेजर गिरफ्तार, 10 हजार रुपये में करता था कमीशन
punjab & hariyana, State

साइबर ठगों के लिए बैंक खाते खोलने के आरोप में गुरुग्राम बैंक मैनेजर गिरफ्तार, 10 हजार रुपये में करता था कमीशन

गुरुग्राम: साइबर ठगों के लिए फर्जी बैंक खाते खोलने के आरोप में गुरुग्राम पुलिस ने एक बैंक मैनेजर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी अनूप, जो आरबीएल बैंक, सेक्टर-14, गुड़गांव में रिलेशनशिप मैनेजर था, 10 हजार रुपये कमीशन लेकर ठगों के कहने पर खाते खोलता था। एसीपी साइबर क्राइम प्रियाशु दीवान ने बताया कि इंस्पेक्टर नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने 1 नवंबर 2025 से मामले की जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पता चला कि ठगों ने फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जरिए स्टॉक मार्केट और आईपीओ में निवेश का झांसा देकर पीड़ितों को ठगा। अनूप ने ठगों के कहने पर कम से कम पांच खाते खोल रखे थे। पुलिस ने इससे पहले 30 दिसंबर को राजेंद्र पार्क एरिया से पांच आरोपियों को पकड़ा था, जिनमें नेपाल के शेर बहादुर कार्की, मिलन थापा, यनजय राय, मनीष और पटियाला के विरेंद्र पाल शामिल थे। जांच में सामने आया कि ठगी की रकम में से दो लाख ...
गुजरात हाईकोर्ट ने गुरुग्राम के बिजनेसमैन की अग्रिम जमानत खारिज, पत्नी से बलात्कार और अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप
punjab & hariyana, State

गुजरात हाईकोर्ट ने गुरुग्राम के बिजनेसमैन की अग्रिम जमानत खारिज, पत्नी से बलात्कार और अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप

अहमदाबाद: गुजरात हाईकोर्ट ने गुरुग्राम के एक बिजनेसमैन की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। उस पर अपनी पत्नी को जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और शादी के दौरान बार-बार बलात्कार करने का आरोप है। यह मामला अहमदाबाद की डीसीबी क्राइम ब्रांच में दर्ज शिकायत के आधार पर सामने आया। शिकायत के अनुसार, महिला ने अपने पति, सास और ससुर पर दहेज की मांग और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि पति ने उसकी इच्छा के खिलाफ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और ससुर ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की, जबकि पति ने उसे बचाने की बजाय चुप्पी साध रखी। महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2022 में हुई थी। यह उसकी पहली शादी थी, जबकि आरोपी की यह दूसरी शादी है। महिला ने दावा किया कि आरोपी की पहली पत्नी ने भी इसी तरह के आरोप लगाए थे, जिससे आरोपी के व्यवहार का पैटर्न उजागर होता है। गिरफ्तारी की आशंका के चलते आरोपी ने हा...
माघी मेले में दिखा पंजाब विधानसभा चुनावों का ट्रेलर: AAP-BJP और अकाली दल ने किया सम्मेलन, कांग्रेस ने बनाई दूरी
punjab & hariyana, State

माघी मेले में दिखा पंजाब विधानसभा चुनावों का ट्रेलर: AAP-BJP और अकाली दल ने किया सम्मेलन, कांग्रेस ने बनाई दूरी

    पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में माघी मेले का धार्मिक रंग इस बार सियासी सरगर्मी में भी बदल गया। 2027 के विधानसभा चुनावों का झलकियां इस पंथक मंच पर दिखाई दीं, जहां प्रमुख राजनीतिक दलों ने एक-दूसरे पर हमले किए और खुद को बेहतर विकल्प के रूप में पेश करने की कोशिश की।   बीजेपी ने पहली बार माघी मेले में राजनीतिक सम्मेलन किया। केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी झंडों वाली सरकारी बसों का रैलियों में इस्तेमाल हुआ और एक आरटीओ अधिकारी को सहयोग न करने पर निलंबित किया गया। बिट्टू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से सार्वजनिक माफी और वायरल वीडियो की फॉरेंसिक जांच की मांग की।   बीजेपी के पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री मान पर दिल्ली नेतृत्व के दबाव में पंजाब के हितों स...
पंजाब सरकार सीधे व्यापारियों के पास जाएगी, समस्याओं का तुरंत समाधान होगा: सीएम मान और केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान
punjab & hariyana, State

पंजाब सरकार सीधे व्यापारियों के पास जाएगी, समस्याओं का तुरंत समाधान होगा: सीएम मान और केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान

  पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी सरकार ने व्यापारियों और छोटे दुकानदारों के लिए एक नई पहल का ऐलान किया है। राज्य सरकार अब सीधे व्यापारियों और दुकानदारों के पास जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करेगी। यह ऐलान मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने संयुक्त रूप से किया।   छोटे व्यापारियों की समस्याओं का सीधा समाधान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोई भी देश तब तक तरक्की नहीं कर सकता, जब तक छोटे दुकानदारों और व्यापारियों के हित सुरक्षित न हों। राज्य के स्थानीय निकाय चुनावों में मिली बड़ी जीत के बाद यह कदम लिया गया है। अब दुकानदारों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे; सरकार खुद उनके पास जाकर उनकी समस्याओं को सुनेगी और समाधान करेगी।   पंजाब राज्य ट्रेडर्स कमीशन की बैठक एस.ए.एस. नगर में आयोजित पंजाब राज्य ट्रेडर्स कमीश...
शेयर मार्केट में मुनाफा कमाने के लालच में डॉक्टर ने रिश्तेदारों और बैंक से लिया लोन, गंवाए 1.12 करोड़ रुपये
punjab & hariyana, State

शेयर मार्केट में मुनाफा कमाने के लालच में डॉक्टर ने रिश्तेदारों और बैंक से लिया लोन, गंवाए 1.12 करोड़ रुपये

  फरीदाबाद (NBT डेस्क): फरीदाबाद में एक डॉक्टर से शेयर मार्केट में मुनाफा कमाने के बहाने 1 करोड़ 12 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने निवेश के लिए अपनी एफडी और म्यूचुअल फंड तक तोड़ दिए और रिश्तेदारों व बैंक से लोन लेकर ठगों को पैसे दे दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   सेक्टर-16 निवासी डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि दीपा रसिमाने नामक महिला ने वॉट्सऐप चैट के जरिए उनसे संपर्क किया और खुद को शेयर मार्केट की एक्सपर्ट बताया। महिला ने कहा कि वह SEBI-पंजीकृत ब्रोकर LKP Securities Limited से संबद्ध है और संस्थागत ट्रेडिंग के लिए किसी डीमैट अकाउंट की आवश्यकता नहीं।   ठगों ने डॉक्टर को अपने मोबाइल ऐप LKP NHWN के जरिए संस्थागत शेयरों, ओवर-द-काउंटर ट्रेडिंग और IPO में निवेश के लिए प्रेरित किया। उन्होंने डॉक्टर को वॉट्सऐप ग्रुप से जोड़ा, जहां फर्जी स्क्रीन शॉट और हाइप दिखाकर उसे निवेश ...
दिल्ली-गुरुग्राम में ईडी छापे के बाद पहली बार इंदरजीत सिंह यादव का बयान, कहा- ‘सौ रुपये भी नहीं मिला’
punjab & hariyana, State

दिल्ली-गुरुग्राम में ईडी छापे के बाद पहली बार इंदरजीत सिंह यादव का बयान, कहा- ‘सौ रुपये भी नहीं मिला’

  चंडीगढ़: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरियाणा के इंदरजीत सिंह यादव के खिलाफ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में पिछले सप्ताह दिल्ली और गुरुग्राम में उनके ठिकानों पर छापेमारी की थी। ईडी ने इस दौरान 6.51 करोड़ रुपये नकद, लगभग 17.4 करोड़ रुपये के आभूषण, 8-9 करोड़ रुपये मूल्य के पांच लग्जरी वाहन और 35 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज जब्त किए थे।   हालांकि, अब इंदरजीत सिंह यादव ने ईडी की कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और मीडिया रिपोर्ट्स को गलत बताया है। यादव का कहना है कि उनकी संपत्तियों से न तो कोई नकदी बरामद की गई और न ही कोई आपत्तिजनक सामग्री मिली। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान उनके ठिकानों से केवल तीन कंप्यूटर सिस्टम जब्त किए गए, जो नियमित जांच के लिए लिए गए थे।   इंदरजीत सिंह यादव का बयान इंदरजीत सिंह यादव ने कहा, "मेरे परिसरों से ...
13 सेकेंड में हत्या, शादी समारोह में गोलियों से छलनी हुए आप सरपंच  अमृतसर में दिनदहाड़े टारगेट किलिंग, CCTV फुटेज ने मचाया हड़कंप
punjab & hariyana, State

13 सेकेंड में हत्या, शादी समारोह में गोलियों से छलनी हुए आप सरपंच अमृतसर में दिनदहाड़े टारगेट किलिंग, CCTV फुटेज ने मचाया हड़कंप

    चंडीगढ़/अमृतसर। पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अमृतसर में आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच झरमल सिंह की शादी समारोह के दौरान सिर्फ 13 सेकेंड में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है।   शादी समारोह में घुसकर की गई हत्या   घटना अमृतसर के मैरी गोल्ड रिजॉर्ट की है, जहां सरपंच झरमल सिंह एक शादी समारोह में टेबल पर बैठे थे। तभी दो हथियारबंद बदमाश समारोह में दाखिल हुए, बेहद नजदीक जाकर सरपंच पर गोलियां दागीं और मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात महज 13 सेकेंड में अंजाम दी गई।   CCTV फुटेज ने झकझोरा   घटना की जो सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, उसमें साफ दिख रहा है कि हमलावर बिना किसी डर के वारदात को अंजाम देते हैं और आराम से निकल जाते हैं। इस वी...
हरियाणा में तेजतर्रार IPS नरेंद्र बिजारनिया की करनाल में नई तैनाती, संकटमोचक के रूप में बने उम्मीदों पर खरा उतरने वाले अधिकारी
punjab & hariyana, State

हरियाणा में तेजतर्रार IPS नरेंद्र बिजारनिया की करनाल में नई तैनाती, संकटमोचक के रूप में बने उम्मीदों पर खरा उतरने वाले अधिकारी

  चंडीगढ़ (2 जनवरी 2026) – हरियाणा सरकार ने 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी नरेंद्र बिजारनिया को करनाल का पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राज्य में पूर्णकालिक डीजीपी अजय सिंघल की तैनाती के बाद की गई है। तेजतर्रार और सख्त छवि के लिए जाने जाने वाले बिजारनिया पहले भी सरकार के संकटमोचक के रूप में सामने आए हैं।   नरेंद्र बिजारनिया का करियर साहस और फील्डवर्क के लिए जाना जाता है। उन्होंने 2017 में सिरसा जिले में विशेष अभियान के दौरान गैंगस्टर आनंदपाल सिंह को मार गिराने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह हरियाणा में संगठित अपराधों के खिलाफ गठित विशेष कार्यबल के एसपी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।   बीते वर्षों में बिजारनिया ने नूंह में सांप्रदायिक झड़पों के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 15 महीने तक वहां फील्डवर्क करते हुए...