Thursday, February 26

punjab & hariyana

पंजाब के लुधियाना में किन्नरों की दादागिरी, किडनैप कर रसोइए का प्राइवेट पार्ट काटा
punjab & hariyana, State

पंजाब के लुधियाना में किन्नरों की दादागिरी, किडनैप कर रसोइए का प्राइवेट पार्ट काटा

बधाई के पैसों के विवाद ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। लुधियाना के खानपुर इलाके में 21 वर्षीय रसोइए मनप्रीत सिंह के साथ हुई इस हैवानियत ने लोगों को हिला कर रख दिया। पीड़ित फिलहाल चंडीगढ़ के पीजीआई में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है, जबकि आरोपी फरार हैं। पुलिस के अनुसार, 24 जनवरी की सुबह मनप्रीत को नशीला पदार्थ सुंघाकर कार में बिठा लिया गया। दो दिन तक बंधक बनाए रखने के बाद 26 जनवरी की रात आरोपी मनप्रीत के प्राइवेट पार्ट को तेजधार हथियार से काटकर खून से लथपथ हालत में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। यह पूरा मामला बधाई के पैसों को लेकर दो किन्नर गुटों के बीच झगड़े का है। पीड़ित का कसूर सिर्फ इतना था कि वह महंतों के डेरे में रसोइए का काम करता था। राहगीरों की मदद से मनप्रीत को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी...
गजब: राजस्थान के बस स्टैंड से हरियाणा रोडवेज की बस चोरी, 40 किमी तक दौड़ाई फिर छोड़ी
punjab & hariyana, State

गजब: राजस्थान के बस स्टैंड से हरियाणा रोडवेज की बस चोरी, 40 किमी तक दौड़ाई फिर छोड़ी

राजस्थान के भादरा बस स्टैंड से हिसार डिपो की हरियाणा रोडवेज बस चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोरी की यह वारदात इतनी अनोखी थी कि आरोपी ने बस को करीब 40 किलोमीटर तक दौड़ाया और फिर वहीं छोड़कर फरार हो गया। घटना का पूरा किस्सा सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है। जानकारी के अनुसार, बस चोरी करने के बाद आरोपी ने वाहन को तेज रफ्तार में भगाया। इसी दौरान बस एक बिजली के पोल से टकरा गई, जिससे पोल और बिजली का मीटर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद आरोपी घबरा गया और बस को वहीं छोड़कर भाग गया। दो सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। पहला फुटेज 31 सेकेंड का और दूसरा 37 सेकेंड का है। दूसरे वीडियो में आरोपी को सड़क किनारे खड़ी खच्चर गाड़ी से बस टकराते हुए देखा जा सकता है। सौभाग्य से इस हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर राजस्थान पुलिस ने जांच तेज कर दी है...
पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किए गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता, 2024 के रंगदारी मामले में कार्रवाई
punjab & hariyana, State

पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किए गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता, 2024 के रंगदारी मामले में कार्रवाई

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने विदेश में रह रहे कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोमवार को श्री मुक्तसर साहिब जिले में की गई। गिरफ्तार आरोपियों में गोल्डी बराड़ के पिता शमशेर सिंह और माता प्रीतपाल कौर शामिल हैं। दोनों अपने आवास आदर्श नगर, मुक्तसर में रह रहे थे। परिवार की मूल पहचान फरीदकोट जिले से जुड़ी बताई गई है। पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी वर्ष 2024 में मुक्तसर के एक स्थानीय निवासी की शिकायत पर दर्ज रंगदारी मामले में की गई। जांच के दौरान आरोपियों की संलिप्तता सामने आने पर उन्हें हिरासत में लिया गया। गोल्डी बराड़, जो वर्तमान में अमेरिका में छिपा हुआ माना जा रहा है, 2022 में प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मुख्य आरोपियों में शामिल था और उसने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी सार्वजनिक रूप से स्वीकार की थी। गैंगस्टरों के सहयोगियों पर भी कार्...
गोल्डी बराड़ गैंग के खिलाफ पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 बदमाश गिरफ्तार, विदेशी पिस्टल और आधुनिक हथियार बरामद
punjab & hariyana, State

गोल्डी बराड़ गैंग के खिलाफ पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 बदमाश गिरफ्तार, विदेशी पिस्टल और आधुनिक हथियार बरामद

लुधियाना: पंजाब पुलिस ने लुधियाना कमिश्नरेट क्षेत्र में गोल्डी बराड़ गैंग के खिलाफ तीन हफ्ते तक चलाए गए विशेष ऑपरेशन में बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जुड़े जबरन वसूली मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 10 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से कई विदेशी पिस्टल और आधुनिक हथियार, जिनमें दो ऑस्ट्रियाई ग्लॉक पिस्टल और दस अन्य आधुनिक हथियार शामिल हैं, बरामद किए गए। अवैध हथियार और जबरन वसूली का खुलासा पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी अवैध हथियारों की तस्करी और जबरन वसूली में सक्रिय थे। आरोप है कि ये अपराधी राज्य में अराजकता फैलाने के मकसद से सुनियोजित हत्याओं और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) और आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस गैंग के बाकी सदस्यों को पकड़ने के लिए लगातार जांच कर रही है। राज्यव्यापी ड्रग अभियान ...
पठानकोट में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, पाकिस्तान से भेजा गया हथियारों का जखीरा बरामद
punjab & hariyana, State

पठानकोट में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, पाकिस्तान से भेजा गया हथियारों का जखीरा बरामद

पठानकोट: पंजाब के पठानकोट जिले के नरोट जमाल सिंह इलाके में पुलिस ने समय पर कार्रवाई कर एक संभावित आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया। छापेमारी के दौरान पाकिस्तान से भेजी गई हथियारों की बड़ी खेप बरामद की गई। पुलिस का मानना है कि यह हथियार बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंडा द्वारा भेजे गए थे, जिनका मकसद पंजाब को अस्थिर करना था। छापेमारी में क्या मिला बॉर्डर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) संदीप गोयल ने बताया कि छापेमारी के दौरान तीन एके-47 राइफलें, पांच मैगजीन, तुर्की और चीन निर्मित दो पिस्तौल, दो अतिरिक्त मैगजीन और 98 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। ये हथियार नरोट जमाल सिंह थाना क्षेत्र में छिपाकर रखे गए थे। डीआईजी गोयल ने कहा कि पुलिस को शनिवार को हथियारों की खेप के बारे में पुख्ता सूचना मिली थी। इसके बाद विशेष टीम गठित कर इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया।...
करनाल में छात्राओं की सड़क पर हिंसक झगड़ा, बेल्ट और डंडों से की मारपीट, लोग बनाते रहे वीडियो
punjab & hariyana, State

करनाल में छात्राओं की सड़क पर हिंसक झगड़ा, बेल्ट और डंडों से की मारपीट, लोग बनाते रहे वीडियो

करनाल: हरियाणा के करनाल जिले में सरकारी आईटीआई के बाहर छात्राओं के बीच हुई हिंसक मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में छात्राएं बेल्ट और हाथापाई करते हुए सड़क और फुटपाथ तक गिरती नजर आ रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईटीआई प्रशासन ने तीन छात्राओं को सस्पेंड कर दिया है और पूरी घटना की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। झगड़ा कैसे हुआ घटना मंगलवार को आईटीआई की छुट्टी के समय हुई। वीडियो में दिख रहा है कि छात्राओं के दो गुट अचानक आपस में भिड़ गए। 6 से 7 छात्राएं आपस में लड़ती दिख रही हैं, जिसमें कुछ छात्राएं चोटी पकड़कर खींच रही हैं और कुछ बेल्ट से हमला कर रही हैं। झगड़ा इतना बढ़ गया कि छात्राएं सड़क और फुटपाथ तक गिर पड़ीं, जबकि आसपास मौजूद लोग केवल तमाशबीन बने रहे। आईटीआई प्रबंधन की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वीडियो में दिखाई दे रही तीन छात...
फेसबुक पर दोस्ती महंगी पड़ी, बुजुर्ग से ठगों ने ऐंठे 5.75 लाख रुपये
punjab & hariyana, State

फेसबुक पर दोस्ती महंगी पड़ी, बुजुर्ग से ठगों ने ऐंठे 5.75 लाख रुपये

रोहतक: हरियाणा के रोहतक जिले में फेसबुक पर युवती से दोस्ती एक बुजुर्ग को भारी पड़ गई। ठगों ने शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर जवाहर लाल खुराना से करीब 5 लाख 75 हजार 992 रुपये ठग लिए। मामले की शिकायत साइबर पुलिस स्टेशन में दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जवाहर लाल खुराना, जो ओल्ड हाउसिंग बोर्ड में रहते हैं, ने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर उनकी दोस्ती पल्लवी सिंह नाम की युवती से हुई। पल्लवी ने खुद को फाइनेंशियल ट्रेडिंग विशेषज्ञ बताया और कहा कि वह शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा दिला सकती है। 10 हजार रुपये से शुरू हुई ठगी पल्लवी ने जवाहर लाल को योगेश नाम के युवक से संपर्क कराने के लिए उसका मोबाइल नंबर दिया। जवाहर लाल ने जब योगेश से संपर्क किया, तो उसने जेमिनी ट्रेनिंग नामक कंपनी में 10 हजार रुपये से शुरुआत करने को कहा। इसके बाद अलग-अलग कंपनियों में निवेश करा...
पंजाब से बारात लेकर हरियाणा पहुंचे दूल्हा, दुल्हन ने किया निकाह से इंकार, लौटना पड़ा खाली हाथ
punjab & hariyana, State

पंजाब से बारात लेकर हरियाणा पहुंचे दूल्हा, दुल्हन ने किया निकाह से इंकार, लौटना पड़ा खाली हाथ

आशीष शर्मा, यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर जिले के गांव लापरा में पंजाब से आई एक बारात चर्चा का विषय बनी। सिर पर सेहरा सजाकर दूल्हा शादी के लिए पहुंचा, लेकिन दुल्हन ने निकाह से इंकार कर दिया। जानकारी के अनुसार, दुल्हन और दूल्हा दोनों मुस्लिम समुदाय से हैं, लेकिन उनकी बिरादरी अलग-अलग है। आरोप है कि रिश्ता करवाने वाले व्यक्ति ने यह अहम जानकारी छुपा रखी थी। शादी से दो-तीन दिन पहले लड़की वालों को असली बिरादरी का पता चला और उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। बावजूद इसके, दूल्हा बारात लेकर शादी के लिए यमुनानगर पहुंच गया। शादी से इनकार के तुरंत बाद दूल्हा अपने परिजनों और बारातियों के साथ सीधे पुलिस थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। थोड़ी देर बाद दुल्हन पक्ष भी थाने पहुंच गया। दोनों परिवारों के बीच पुलिस की मौजूदगी में कई घंटे बातचीत और तर्क-वितर्क हुआ, लेकिन अंततः दूल्हा बिना दुल्हन के लौट गया। पुल...
हरियाणा की नायब सरकार ने किसानों और महिलाओं के खातों में डाले 858 करोड़, सीएम ने खुद बटन दबाकर राशि ट्रांसफर की
punjab & hariyana, State

हरियाणा की नायब सरकार ने किसानों और महिलाओं के खातों में डाले 858 करोड़, सीएम ने खुद बटन दबाकर राशि ट्रांसफर की

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के लाखों किसानों और महिलाओं को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ देते हुए उनके खातों में कुल 858 करोड़ रुपये जारी किए। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चंडीगढ़ से बटन दबाकर राशि लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की। सरकार ने शनिवार को पांच कृषि-संबंधी योजनाओं के तहत अनुदान और प्रोत्साहन के रूप में कुल 659 करोड़ रुपये जारी किए। मुख्यमंत्री ने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत 5,54,405 किसानों के खातों में 461.75 करोड़ रुपये डाले गए। इस योजना के लिए नए बायोमास प्लांट लगाने का भी ऐलान किया गया। फसल अवशेष प्रबंधन मशीनरी के लिए 9,885 मशीनों पर 85.10 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। धान की सीधी बिजाई करने वाले 31,605 किसानों को 75.54 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई। आलू और गोभी जैसी सब्जियों की बंपर पैदावार पर नुकसान की भरपाई के लिए चलाए गए भावांतर भरपाई योजना के तहत 4,073 किस...
हिसार में युवकों ने पुलिसकर्मी को लटकाकर दौड़ाई स्कॉर्पियो, पुलिस ने की गिरफ्तारी
punjab & hariyana, State

हिसार में युवकों ने पुलिसकर्मी को लटकाकर दौड़ाई स्कॉर्पियो, पुलिस ने की गिरफ्तारी

संदीप सैनी, हिसार: हरियाणा के हिसार जिले में सड़क पर उत्पात मचाने वाले कुछ युवकों ने कानून को चुनौती दी और पुलिसकर्मी को भी नहीं बख्शा। युवकों ने पुलिसकर्मी को स्कॉर्पियो गाड़ी के साइड में लटकाकर लगभग 2 किलोमीटर तक दौड़ाया। घटना आईजी ऑफिस के पास हुई, जहां डायल-112 की गाड़ी ड्यूटी पर खड़ी थी। जानकारी के अनुसार, थाना सिविल लाइन क्षेत्र में डायल-112 पुलिस टीम गश्त पर थी। रात्रि करीब 8:30 बजे फव्वारा चौक के पास एक काले रंग की स्कॉर्पियो (नंबर ML-11A-7700) सड़क के बीचों-बीच खड़ी थी और कुछ युवक शराब के नशे में गाड़ी की छत पर बैठकर वीडियो बना रहे थे। पुलिस ने युवकों को समझाने और गाड़ी से उतरने के लिए कहा, लेकिन स्कॉर्पियो चालक ने अचानक गाड़ी तेज़ी से दौड़ा दी, जिस कारण एक पुलिसकर्मी साइड पायदान पर लटक गया। पुलिस कर्मी की जान को गंभीर खतरा होने के बावजूद, टीम ने गवर्नमेंट कॉलेज रोड के पास गाड़ी ...