पूरा गुड़गांव उमड़ा साइबर हब में, न्यू ईयर के जश्न में ठंड भी पड़ी फीकी
गुड़गांव। नए साल के स्वागत में गुड़गांव समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहर के प्रमुख ठिकानों पर लोग देर रात तक जश्न मनाते नजर आए। खास तौर पर साइबर हब का नजारा ऐसा था मानो पूरा गुड़गांव वहीं उमड़ पड़ा हो। हालात यह रहे कि लोगों के पैर रखने तक की जगह नहीं बची। परिवार और दोस्तों के साथ लोग नए साल का स्वागत करते दिखे और चारों तरफ उत्सव का माहौल बना रहा।
न्यू ईयर का काउंटडाउन शुरू होते ही मोबाइल कैमरे और फ्लैशलाइट्स जगमगा उठीं। इस खास पल को हर कोई अपने फोन में कैद करता नजर आया। सोशल मीडिया पर साइबर हब की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हुए, जिनकी तुलना लोगों ने न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वेयर तक से कर डाली। शहर के अलग-अलग हिस्सों में भी होटल, रेस्टोरेंट और ओपन स्पेसेज़ में पार्टियों का दौर चलता रहा।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
नए साल के जश्न को सुरक...








