🇮🇳 वंदे मातरम् के 150 वर्ष : मां भारती की आराधना और राष्ट्रभक्ति का अमर गीत — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया वर्षभर चलने वाले स्मरणोत्सव का शुभारंभ
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित वर्षभर चलने वाले राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया तथा वंदे मातरम् की आधिकारिक वेबसाइट का भी शुभारंभ किया। यह स्मरणोत्सव 7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक चलेगा।
अपने ओजस्वी संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा —
“वंदे मातरम् एक मंत्र है, एक ऊर्जा है, एक संकल्प है। यह मां भारती की साधना और आराधना है। यह शब्द हमारे इतिहास की आत्मा है, जो वर्तमान में हमें आत्मविश्वास से भर देता है और भविष्य के लिए प्रेरणा देता है। ऐसा कोई संकल्प नहीं जिसे भारतवासी सिद्ध न कर सकें, ऐसा कोई लक्ष्य नहीं जिसे हम प्राप्त न कर पाएं।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि वंदे ...








