Sunday, May 24

This slideshow requires JavaScript.

दिल्ली के सभी पार्क होंगे नए रूप में, DDA का रीडिवेलपमेंट प्लान तैयार

नई दिल्ली, 13 फरवरी 2026: राजधानी दिल्ली के डीडीए पार्कों और ग्रीन स्पेस को नया और आकर्षक रूप देने के लिए रीडिवेलपमेंट प्लान तैयार किया जा रहा है। इस योजना के तहत पार्कों की हरियाली, सुंदरता, लाइटिंग और सार्वजनिक सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। बच्चों के खेलने और परिवारों के आराम के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे।

This slideshow requires JavaScript.

16 हज़ार हेक्टेयर से अधिक ग्रीन कवर

डीडीए इस समय 16 हज़ार हेक्टेयर से अधिक ग्रीन कवर संचालित कर रहा है। योजना के क्रियान्वयन के लिए डीडीए ने आर्किटेक्चर और लैंडस्केप आर्किटेक्चर फर्मों की मदद लेने के लिए रिक्वेस्ट फॉर एम्पाइनलमेंट (RFI) जारी कर दी है। चयनित फर्म पूरे प्रोजेक्ट का साइट एनालिसिस, डिजाइनिंग, मास्टर प्लानिंग और टेक्निकल डिटेल्स तैयार करेंगी।

ग्रीन स्पेस की चार कैटेगिरी

डीडीए अपने सभी ग्रीन स्पेस को चार कैटेगिरी में बांटेगा:

  1. अर्बन लैंडस्केपिंग – अर्बन पार्क, प्लाजा, पब्लिक ओपन स्पेस, स्ट्रीटस्केप और फुटपाथ।

  2. एनवायरमेंटल एंड इकोलॉजिकल प्रोजेक्ट्स – बाढ़ क्षेत्र प्रोजेक्ट, वेटलैंड पार्क और बायोडायवर्सिटी कॉरिडोर।

  3. हेरिटेज एंड कल्चरल – ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाले ग्रीन स्पेस, हेरिटेज साइट और मॉन्युमेंट्स के आस-पास।

  4. स्पेशल प्रोजेक्ट्स – वॉटर सेंसिटिव अर्बन डिजाइन, स्टॉर्म वॉटर मैनेजमेंट सिस्टम, अर्बन ग्रीन साइनेज स्ट्रेटेजी और थीम पार्क।

इको फ्रेंडली और पब्लिक फ्रेंडली

यह योजना दिल्ली के ग्रीन स्पेस को इको फ्रेंडली और पब्लिक फ्रेंडली बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। चयनित पैनल एक साल के लिए वैध रहेगा और इसके बाद प्रदर्शन के आधार पर इसे दो साल तक बढ़ाया जा सकता है

डीडीए के मुताबिक, इस समय 7 बायोडायवर्सिटी पार्क, 11 बड़े इकोलॉजिकल रिस्टोरेशन प्रोजेक्ट (यमुना बाढ़ क्षेत्र में) और 773 अर्बन पार्क संचालित किए जा रहे हैं। रीडिवेलपमेंट के बाद ये सभी ग्रीन स्पेस राजधानीवासियों के लिए और भी आकर्षक और सुलभ बनेंगे।

Leave a Reply